केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री ने BRICS श्रम और रोजगार मंत्रियों की 7वीं बैठक में अध्यक्षता की

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने कल भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स श्रम और रोजगार मंत्रियों की बैठक को संचालित किया। जिसमें में सदस्य देशों ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के मंत्रियों ने भाग लिया। भारत ने वैश्विक श्रम बाजार पर पड़ने वाले Covid -19 के प्रभाव पर विचारों का आदान- प्रदान करने, सूचना साझा करने को विस्तृत करने, चर्चा करने तथा ब्रिक्स सदस्य देशों के बीच सहयोग के विशिष्ट क्षेत्रों पर सहमत होने के लिए ब्रिक्स श्रम एवं रोजगार मंत्रियों की बैठक का आयोजन किया। सदस्य राष्ट्रों के बीच सहयोग की प्राथमिकता वाले चार क्षेत्रों पर चर्चा हुई, अर्थात् BRICS देशों के बीच सामाजिक सुरक्षा समझौतों को बढ़ावा देना; श्रम बाजारों का औपचारिककरण; श्रम बल में महिलाओं की भागीदारी; और रोज कमाने वाले तथा अस्थायी श्रमिकों की श्रम बाजार में भूमिका। मंत्रिस्तरीय घोषणा में यह स्वीकार किया गया कि कोविड -19 महामारी ने बेरोजगारी, सम्माननीय कार्य की कमी और असमानता को दूर करने के प्रयासों को नकारात्मक रूप से प्रभावित किया है। यह मजबूत राष्ट्रीय अर्थव्यवस्थाओं, समावेशी श्रम बाजारों एवं सामाजिक सुरक्षा प्रणालियों के साथ इससे उबरने के लिए ब्रिक्स सदस्य देशों के मजबूत दृढ़ संकल्प को भी दर्शाता है।अपने उद्घाटन भाषण में, श्री भूपेंद्र यादव ने ब्रिक्स सदस्यों के बीच एकजुटता बढ़ाने और सभी के लिए निरंतर, समावेशी, पूर्ण एवं उत्पादक रोजगार तथा सम्माननीय कार्यों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने भारत सरकार द्वारा चार श्रम कानूनों अर्थात् “वेतन संहिता विधेयक 2019”, “सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020”, “औद्योगिक संबंध संहिता विधेयक 2020” तथा “व्यवसायगत सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्य स्थितियां संहिता 2020” में अपने श्रम कानूनों के एकीकरण, सरलीकरण तथा वर्गीकरण के द्वारा पथ-प्रदर्शक सुधारों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। नए श्रम कानून श्रम बाजार के मजबूत औपचारिकीकरण, श्रम बल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और श्रम बाजार में अनुबंधित तथा अस्थायी श्रमिकों की भूमिका को बढ़ाने के लिए एकीकृत मार्ग प्रदान करते हैं। इसके अतिरिक्त केंद्रीय मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय प्रवासी कामगारों के कल्याण को बढ़ावा देने के लिए ब्रिक्स देशों के बीच सामाजिक सुरक्षा समझौतों पर हस्ताक्षर करने की आवश्यकता पर जोर दिया।“ब्रिक्स राष्ट्रों के बीच सामाजिक सुरक्षा समझौतों को बढ़ावा देने” के मुद्दे पर ब्रिक्स मंत्रियों ने सीमा पार श्रम प्रवाह के लिए रोजगार तथा सामाजिक सुरक्षा पर ब्रिक्स देशों के बीच सूचनाओं का आदान-प्रदान करने और उचित समय सीमा के भीतर ब्रिक्स देशों के बीच सामाजिक सुरक्षा समझौते शुरू करने का संकल्प लिया। “श्रम बाजारों के औपचारिककरण” के मुद्दे पर सदस्य राष्ट्रों ने अनौपचारिकता से औपचारिकता में परिवर्तन को जीवन और काम करने की स्थिति में सुधार, उत्पादकता और नौकरी में वृद्धि और गुणवत्ता वाले रोजगार तथा सामाजिक सुरक्षा तक पहुंच के माध्यम से गरीबी को कम करने के प्रयासों को मजबूत करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। ब्रिक्स देशों ने इस बात पर भी सहमति व्यक्त की कि, श्रम बाजार में महिलाओं की निरंतर हिस्सेदारी तथा लाभकारी, उत्पादक और सभ्य कार्यों में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए रणनीति राष्ट्रीय नीति एजेंडे में सर्वोच्च प्राथमिकता है। श्रम बाजार में रोज कमाने वाले तथा अस्थायी श्रमिकों की भूमिका को बढ़ाने के लिए ब्रिक्स मंत्रियों ने डिजिटल अर्थव्यवस्था के विकास का समर्थन किया, जिसमें सेवाओं की डिजिटल डिलीवरी भी शामिल है, साथ ही कोविड -19 जैसे संकट की स्थिति में राष्ट्रीय अर्थव्यवस्थाओं को लचीलापन प्रदान करने में डिजिटल प्लेटफॉर्म की भूमिका को स्वीकार किया गया। 

भगवान श्री कपीश्वर का भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

सिवनी. श्री कपीश्वर मन्दिर (मरहाई माता मंदिर) बारापत्थर में भगवान कपीश्वर की भव्य प्रतिमा प्रतिष्ठित हुई।ज्ञातव्य हो श्री कपीश्वर मंदिर में विगत 11 जुलाई से 15 जुलाई भगवान श्री कपीश्वर (हनुमान) जी का भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित हुआ।मंदिर के प्रधान पुजारी उपेन्द्र तिवारी जी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में प्रथम दिवस…

Hanuman jayanti

IIT डायरेक्टर्स के बीच PM मोदी:प्रधानमंत्री थोड़ी देर में IIT के डायरेक्टर्स को संबोधित करेंगे; नए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) के डायरेक्टर्स को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन कोरोना महामारी के मद्देनजर वर्चअली किया रहा है। इस मौके पर नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम PM मोदी के कैबिनेट विस्तार के ठीक बाद किया जा रहा है। इससे पहले फरवरी में…

दिल्ली के CBI दफ्तर में आग:केंद्रीय जांच एजेंसी की बिल्डिंग के पार्किंग एरिया में लगी आग; 5 फायर टेंडर इस पर काबू पाने में जुटे

सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (CBI) के दिल्ली स्थित दफ्तर की बिल्डिंग में गुरुवार सुबह आग लग गई। आग पार्किंग एरिया के इलेक्ट्रॉनिक रूम में बताई जा रही है। दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर भेजी गई है। आग पर जल्द से जल्द काबू पाने की हरसंभव कोशिश की जा रही है। फिलहाल स्थिति कंट्रोल में…

मंत्रियों के विभागों का बंटवारा:गृह मंत्री शाह को सहकारिता मंत्रालय भी सौंपा, यंग ब्रिगेड में सिंधिया को एविएशन और अश्विनी वैष्णव को रेल मंत्रालय दिया

कैबिनेट विस्तार के 2 घंटे के भीतर ही प्रधानमंत्री मोदी ने नई टीम को विभागों का जिम्मा भी सौंपना शुरू कर दिया। सबसे पहले गृह मंत्री अमित शाह को सबसे नया मंत्रालय मिनिस्ट्री ऑफ कोऑपरेशन, यानी सहकारिता मंत्रालय दिया गया है। हॉर्वर्ड से पढ़े ज्योतिरादित्य सिंधिया को एविएशन मिनिस्ट्री और IIT से पोस्ट ग्रेजुएट अश्विनी…

मैदान पर लियोनल मेसी का जुनून:पैर से खून निकलता रहा, लेकिन मैदान से हटे नहीं मेसी, टीम को फाइनल में पहुंचाकर दम लिया

अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉल और कप्तान लियोनल मेसी का देश और खेल के प्रति जुनून देखने को मिला। कोपा अमेरिका टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में कोलंबिया के खिलाफ अर्जेंटीना ने पेनल्टी शूटआउट में जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। मैच में एक समय मेसी के पैर में चोट लग गई थी और उनके टखने से…

Geeky Gadgets Deals Of The Week

All right. Well, take care yourself. I guess that’s what you’re best, presence old master? A tremor in the Force. The last time felt it was in the presence of my old master. I have traced the Rebel spies to her. Remember, a Jedi can feel the Force flowing through him. I can’t get involved!…