सिवनी:- आज दिन- शनिवार, दिनांक 07/08/2021 को दोपहर 2:00 बजे से स्थानीय शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिवनी मे आयोजित विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी की अध्यक्षता मे हुआ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
उपनगरीय क्षेत्र भैरोगंज मे स्थित शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिवनी मे विश्व बैंक परियोजना अंतर्गत निर्माण हो रहे कार्यों का भूमि पूजन कार्यक्रम सिवनी विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी की अध्यक्षता, सांसद डा. ढालसिंह बिसेन जी के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री आलोक दुबे जी के विशिष्ट आतिथ्य मे हुआ। जहां अतिथियों के आगमन पर एनसीसी कैडेट ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। मंचीय कार्यक्रम के पूर्व विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी सहित समस्त अतिथियों द्वारा सर्व प्रथम राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी, स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर स्मरण किया। तथा कालेज परिसर मे वृक्षारोपण किया गया। इसके पश्चात विभिन्न निर्माण कार्यों का पूर्ण विधि विधान से भूमि पूजन किया गया। तत्पश्चात आतिथियो द्वारा मां सरस्वती के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित व द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। इस दौरान महाविद्यालय परिवार द्वारा विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी सहित समस्त अतिथियों का फूल मालाओं से व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर सर्वश्री गजानंद पंचेश्वर जी, नरेन्द्र ठाकुर जी, अखिलेश खेडीकर जी, संजय सोनी जी, अभिषेक दुबे जी, पवन बिसेन जी, संजू मिश्रा जी, भुनेश कुल्हाडे जी, पीयूष दुबे जी, आनंद शर्मा जी, संजय शर्मा जी, लक्ष्मी कश्यप जी, रानी बघेल जी, संजय मंडल जी महाविद्यालय विधायक प्रतिनिधि, ऋषभ चौरसिया जी, सुरेश भांगरे जी, पप्पी भारद्वाज जी, निशांत ठाकुर जी, अलकेश रजक जी, ओमप्रकाश तिवारी जी, स्वदेश अवधवाल जी, आशीष मानाठाकुर जी, दिलीप अग्रवाल जी, अनूप मिश्रा जी, बादल बैन जी, रौनक श्रीवास्तव जी, सूर्यकांत चतुर्वेदी जी, श्रीमती अंजू तेलंग जी, रामकुमारी बरमैया जी, चंचलेश साहू जी, प्राचार्य श्रीमती एस श्रीवास्तव मेडम, पूर्व प्राचार्य डा. सतीश चिले जी, डा. दिनेश शर्मा जी, एम.सी. सनोडिया जी , निज सहायक श्री जितेन्द्र ठाकुर जी, मीडिया प्रभारी मो. जिब्राईल मंसूरी एवं महाविद्यालय स्टाफ, छात्र-छात्राऐं, एनसीसी कैडेट आदि की गरिमापूर्ण उपस्तिथि रही।
