सिवनी:- आज दिन- रविवार, दिनांक 12/09/2021 को प्रातः 11:30 बजे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह संगठन मंत्री श्री हितानंद शर्मा जी का सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी के लखनादौन निज निवास पर आगमन हुआ।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश सह संगठन मंत्री श्री हितानंद शर्मा जी के अपने निज निवास लखनादौन आगमन पर विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी ने तिलक लगाकर शाल, श्रीफल,पुष्प मालाओं से आत्मीय स्वागत करते हुए आगवानी की। इसके पश्चात मंत्री श्री हितानंद शर्मा जी के साथ विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी सहित सभी उपस्थितों ने भोजन ग्रहण किया। इस अवसर पर सर्वश्री अनिल गोल्हानी जी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत लखनादौन, अरविन्द सेन जी भाजपा मंडल अध्यक्ष, विजय उईके जी, राम राय जी, कान्हा राय जी एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
