सिवनी- आज 01 अक्टूबर 2021, शुक्रवार लगभग सुबह 11 बजकर 49 मिनट पर सिवनी मध्यप्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किये गये। भूकंप का झटका इतना तीव्र था कि लोग अपने घरो से बाहर की ओर निकल आये और शहर में हलचल तेज हो गयी। हालाँकि समाचार लिखे जाने तक जानमाल के कोई नुकसान की खबर सामने नहीं आयी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी के लिए आपको बता दें की विगत 21 सितम्बर को भी सिवनी में भूकंप का झटका रिकॉर्ड हुआ था। जबकि डूंडासिवनी और चुनाभट्टी क्षेत्र में रोजाना ही झटके महसूस किये जा रहे है।

ज्ञात हो कि पिछले वर्ष भी अक्टूबर 2020 में सिवनी में पहला भूकंप 3.3 तीव्रता दर्ज किया गया था। इसके बाद 31 अक्टूबर को दिन में दो बार 3.1 व 3.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। पुन: 9 नवंबर को सिवनी में 3.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। बीते 4 माह से जिले में भूगर्भीय हलचल हो रही। रातों में लोग अपने घरों में जाने से भी डर रहे है।