भारत- UGC-NET दिसंबर 2020 और जून 2021 चक्रों के लिए परीक्षा तिथियों को फिर से निर्धारित करने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में NTA ने आज नोटिस जारी किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ज्ञात हो पूर्व में UGC-NET दिस 2020 व जून 2021 के संयुक्त चक्र के लिये परीक्षा तिथि 6 अक्टूबर से 11 अक्टूबर निर्धारित किया गया था, जिसे बाद में किन्ही कारणो से पुन: 6, 7, 8 अक्टूबर व 17, 18 अक्टूबर 2021 संशोधित की गई थी।
परीक्षा तिथि निर्धारण के बाद से ही UGC-NET के अभ्यर्थी Admit–Card का इन्तज़ार कर रहे थे। साथ ही आज दिनांक तक Admit–Card जारी न होने से छात्रों में निराशा देखी जा रही थी।
लेकिन अब NTA ने UGC-NET परीक्षा दिस 2020 व जून 2021 चक्र के लिए पुन: संशोधित तिथि से सम्बन्धित नोटिस जारी कर दिया है। अब यह परीक्षा निम्न तिथियों में संचालित होगी-
पुरानी तिथियां | संशोधित तिथियां |
बुधवार 06 से शुक्रवार 08 अक्टूबर 2021 और रविवार 17 से मंगलवार 19 | रविवार 17 से सोमवार 25 अक्टूबर 2021 अक्टूबर 2021 |
छात्रो से निवेदन है कि अधिक जानकारी के लिए बेव साईट https://nta.ac.in/ व https://ugcnet.nta.nic.in/ देखे।