भारत- NTA द्वारा UGC-NET Exam, June 2021 चक्र को स्थगित कर दिया गया है। इस संदर्भ में आज NTA द्वारा वेबसाईट पर सूचना जारी कर दी गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ज्ञात हो पूर्व में UGC-NET दिस 2020 व जून 2021 के संयुक्त चक्र के लिये परीक्षा तिथि 6 अक्टूबर से 11 अक्टूबर निर्धारित किया गया था, जिसे बाद में किन्ही कारणो से पुन: 6, 7, 8 अक्टूबर व 17, 18 अक्टूबर 2021 संशोधित की गई थी। जिन्हें पुन: स्थगित कर के नई तिथि 17 अक्तूबर से 25 अक्टूबर 2021 निर्धारित की गई थी।
परीक्षा तिथि निर्धारण के बाद से ही UGC-NET के अभ्यर्थी Admit–Card का इन्तज़ार कर रहे थे। साथ ही आज दिनांक तक Admit–Card जारी न होने से छात्रों में निराशा देखी जा रही थी।
लेकिन अब NTA द्वारा UGC-NET परीक्षा दिस 2020 व जून 2021 चक्र को अनिश्चित काल के लिए स्थगित करते हुए नोटिस जारी कर दिया गया है। सूचना देखने के लिये यहाँ क्लिक करें।
छात्रो से निवेदन है कि अधिक जानकारी के लिए बेव साईट https://nta.ac.in/ व https://ugcnet.nta.nic.in/ देखे।
