NTA: UGC-NET Exam June 2021, Updates – Yaksh Prashn
Home » NTA: UGC-NET Exam June 2021, Updates

NTA: UGC-NET Exam June 2021, Updates

Ugc net
Share

भारत- NTA द्वारा UGC-NET Exam Dec 2020, June 2021 चक्र के लिए नवीन परीक्षा तिथि जारी कर दी गई है। इस संदर्भ में आज NTA ने अपनी वेबसाईट पर सूचना जारी की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ज्ञात हो पूर्व में UGC-NET दिस 2020 व जून 2021 के संयुक्त चक्र के लिये परीक्षा तिथि 6 अक्टूबर से 11 अक्टूबर निर्धारित किया गया था, जिसे बाद में किन्ही कारणो से पुन: 6, 7, 8 अक्टूबर व 17, 18 अक्टूबर 2021 संशोधित की गई थी।

बाद में NTA द्वारा जिन्हें पुन: स्थगित कर के नई तिथि 17 अक्तूबर से 25 अक्टूबर 2021 निर्धारित की गई थी। परीक्षा तिथि निर्धारण के बाद से ही UGC-NET के अभ्यर्थी AdmitCard का इन्तज़ार कर रहे थे।

लेकिन परीक्षा तिथियों के टकराव के कारण NTA ने UGC-NET Exam Dec 2020, June 2021 चक्र को पुन: स्थगित कर दिया था। जिससे छात्रों को भारी निराशा का सामना करना पड़ा था।

इस तरह लगातार 4 बार परीक्षा स्थगित होन के बाद अब NTA द्वारा UGC-NET Exam Dec 2020, June 2021 चक्र के लिए नवीन परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी गई है। इस संदर्भ में आज NTA ने अपनी वेबसाईट पर सूचना जारी की है।

अब UGC-NET Exam Dec 2020, June 2021 परीक्षा 20 से 30 नवंबर01से 05 दिसंबर 2021 को संचालित की जायेगी।

छात्रो से निवेदन है कि अधिक जानकारी के लिए बेव साईट https://nta.ac.in/ व https://ugcnet.nta.nic.in/ देखे।