UPSC, सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2021 का परिणाम जारी – Yaksh Prashn
Home » UPSC, सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2021 का परिणाम जारी

UPSC, सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2021 का परिणाम जारी

Upsc
Share

भारत- आज दिनाँक 29 अक्टूबर 2021 को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2021 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ज्ञात हो संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा 10 अक्टूबर 2021 को सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2021 का आयोजन किया गया था। परीक्षा के बाद से ही अभ्यर्थी परिणाम का इंतजार कर रहे थे। अतः आज UPSC द्वारा Civil Services (Preliminary) Examination 2021 के लिए परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है।

Civil Services (Preliminary) Examination 2021 के परिणाम के आधार पर केवल वही उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकते हैं जिनके अनुक्रमांक UPSC द्वारा जारी परिणाम सूची में शामिल हैं।

इस हेतु इन उम्मीदवारों को Civil Services (Main) Examination 2021 के लिए आवेदन पत्र- I (DAF-I) में फिर से आवेदन करना होगा। आवेदन हेतु तिथियों की घोषणा UPSC द्वारा निर्धारित समय में की जायेगी।

Civil Services (Preliminary) Examination 2021 के Cut off मार्क और Answer Key, Civil Services Examination 2021 की सम्पूर्ण प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात आयोग की वेबसाइट https://upsc.gov.in पर उपलब्ध की जाएगी।

परीक्षा परिणाम देखने के लिए यहाँ क्लिक करें