नई दिल्ली, 10 अप्रैल 2025 – राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा UGC-NET June 2025 के नोटिफिकेशन को जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पिछले वर्ष के पैटर्न के आधार पर, इस साल भी परीक्षा जून-जुलाई में आयोजित होने की संभावना है। ये परीक्षाएं भारत में Assistant Professor और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए योग्यता निर्धारित करती हैं।
UGC-NET June 2025: महत्वपूर्ण जानकारी
1. परीक्षा तिथियाँ (अनुमानित)
- नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: अप्रैल-मई 2025
- आवेदन प्रक्रिया: नोटिफिकेशन के बाद शुरू
- परीक्षा तिथि: जून-जुलाई 2025
- परिणाम: सितंबर 2025
2. योग्यता मानदंड
- शैक्षणिक योग्यता:
- सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 55% अंक (SC/ST/OBC/PwD के लिए 50%) के साथ मास्टर्स डिग्री।
- फाइनल वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।
- आयु सीमा:
- JRF के लिए: अधिकतम 30 वर्ष (आरक्षित वर्ग को छूट)।
- लेक्चररशिप के लिए: कोई आयु सीमा नहीं।
3. परीक्षा पैटर्न
- मोड: कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)
- पेपर: दो पेपर (पेपर 1 और पेपर 2)
- पेपर 1 (सामान्य योग्यता): 50 प्रश्न (100 अंक)
- पेपर 2 (विषय विशेष): 100 प्रश्न (200 अंक)
- कुल अंक: 300
- अवधि: 3 घंटे
4. आवेदन प्रक्रिया
- ऑफिसियल वेबसाइट (https://ugcnet.nta.ac.in/) पर रजिस्ट्रेशन।
- फॉर्म भरकर फीस जमा करें (सामान्य: ₹1150, OBC: ₹600, SC/ST/PwD: ₹325)।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
UGC-NET और CSIR-NET में अंतर
पैरा मीटर | UGC-NET | CSIR-NET |
विषय | कला, वाणिज्य, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान | केवल विज्ञान विषय (रसायन, भौतिकी, जीव विज्ञान आदि) |
अवार्ड | असिस्टेंट प्रोफेसर + JRF | असिस्टेंट प्रोफेसर + JRF |
परीक्षा पैटर्न | 2 पेपर (300 अंक) | 3 पार्ट (200 अंक) |
कैसे करें तैयारी ?
- NCERT और स्टैंडर्ड बुक्स को रिवाइज करें।
- पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र हल करें।
- मॉक टेस्ट दें।
- टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान दें।