Seoni News : आद्य गुरू शंकराचार्य जयंती के अवसर पर सिवनी में मनाया गया नगर गौरव दिवस – Yaksh Prashn
Home » Seoni News : आद्य गुरू शंकराचार्य जयंती के अवसर पर सिवनी में मनाया गया नगर गौरव दिवस

Seoni News : आद्य गुरू शंकराचार्य जयंती के अवसर पर सिवनी में मनाया गया नगर गौरव दिवस

yprashn #yprashnseoni #seoni #seoninews #madhyapradesh #digitalmedia #seoniwale
Share

सिवनी (यक्ष-प्रश्न), 2 मई 2025– आद्य गुरू शंकराचार्य भगवान के अवतरण दिवस के अवसर पर सिवनी में नगर गौरव दिवस मनाया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यह कार्यक्रम आद्य गुरू शंकराचार्य भगवान के अवतरण दिवस के अवसर पर नगर पालिका प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर प्रथम चरण में मठ मंदिर में भगवान आद्य गुरू शंकराचार्य की प्रतिमा पर पूजन अर्चन किया गया। तत्पश्चात दूसरे चरण में शुक्रवारी चौक में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम व धर्म सभा का आयोजन किया गया।

जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में पूज्य ब्रह्मलीन जगदगुरू शंकराचार्य जी के प्रमुख शिष्य ब्रह्मचारी श्री ब्रह्म विद्यानंद जी महाराज ने धर्म सभा को संबोधित किया।

इस अवसर पर सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, पूर्व सांसद ढाल सिंह बिसेन, पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, नगर पालिका अध्यक्ष शफीक खान, कॉंग्रेस नेता राजा बघेल एवं नगर वासियों की गरिमामय उपस्थिती रहीं।

सनातन संस्कृति के ध्वजवाहक पूज्य गुरुदेव शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज

Connect Us- Yaksh Prashn

अपनी मौलिक रचना, लेख, विज्ञप्ति अथवा विज्ञापन प्रकाशित करने के लिये हमें मेल करें – yakshprashn1@gmail.com