IRCTC Update : Railway ने तत्काल Ticket नियमों में किया बड़ा बदलाव, 1 जुलाई से होगा प्रभावी – Yaksh Prashn
Home » IRCTC Update : Railway ने तत्काल Ticket नियमों में किया बड़ा बदलाव, 1 जुलाई से होगा प्रभावी

IRCTC Update : Railway ने तत्काल Ticket नियमों में किया बड़ा बदलाव, 1 जुलाई से होगा प्रभावी

How to get confirmed tickets, Track my train
Share

India – IRCTC Update (यक्ष-प्रश्न) 11 जून 2025- यात्रियों को तत्काल टिकट (Tatkal Ticket) निष्पक्षता से सुलभ कराने और उनके हितों की रक्षा के लिए Indian Railway ने तत्काल टिकट बुकिंग प्रणाली में महत्वपूर्ण बदलाव की घोषणा की है। जिसका उद्देश्य उपयोगकर्ता सत्‍यापन बढ़ाना और दुरुपयोग रोकना है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

IRCTC के नए प्रावधान में निम्‍नलिखित व्‍यवस्‍था की गई है :-

  1. Online Tatkal Booking के लिए आधार सत्‍यापन:

01 जुलाई 2025 से, भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (IRCTC) की official website और mobile app द्वारा तत्काल टिकट बुकिंग केवल आधार सत्‍यापित उपयोगकर्ताओं के लिए ही उपलब्ध होंगे।

इसके अलावा, 15 जुलाई 2025 से ऑनलाइन तत्काल बुकिंग के लिए Aadhar OTP verification अनिवार्य हो जाएगा।

2. यात्री आरक्षण प्रणाली काउंटर (PRS काउंटर) और एजेंटों द्वारा बुकिंग में सिस्टम-आधारित ओटीपी सत्‍यापन:

कम्प्यूटरीकृत यात्री आरक्षण प्रणाली (PRS) काउंटरों और अधिकृत एजेंटों के माध्यम से तत्काल टिकटों की बुकिंग के दौरान उपयोगकर्ता के मोबाइल नंबर पर ओटीपी सत्‍यापन की आवश्यकता होगी।

यह प्रावधान भी 15 जुलाई 2025 से लागू होगा।

3. अधिकृत एजेंटों के लिए बुकिंग समय की पाबंदी:

रेल आरक्षण के शुरूआती समय में बल्क (एक साथ बहुत सारे) बुकिंग रोकने के लिए, भारतीय रेलवे के अधिकृत टिकटिंग एजेंटों को बुकिंग विंडो के पहले 30 मिनट के दौरान तत्काल टिकट बुक करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

AC क्लासों के लिए, यह प्रतिबंध सुबह 10 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक और गैर-एसी क्लास के लिए, सुबह 11 बजे से 11 बजकर 30 मिनट तक लागू होगा।

ये बदलाव तत्काल बुकिंग में पारदर्शिता बढ़ाने और सुनिश्चित करने के लिए लागू किए जा रहे हैं कि योजना का लाभ वास्तविक उपयोगकर्ताओं को मिले।

रेलवे सूचना प्रणाली केन्‍द्र (CRIS) और IRCTC को इस बारे में आवश्यक प्रणालीगत संशोधन करने और सभी रेलवे जोन और संबंधित विभागों को सूचित करने के निर्देश दिये गये हैं।

रेल मंत्रालय ने सभी यात्रियों से इन परिवर्तनों पर ध्यान देने का अनुरोध  किया है। असुविधा से बचने के लिए उसने आईआरसीटीसी उपयोगकर्ताओं को अपने प्रोफाइल आधार नम्‍बर के साथ जोड़ने का आग्रह किया है।

Reference link – https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2135773