Category: भारत
सनातन संस्कृति के ध्वजवाहक पूज्य गुरुदेव शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज
सिवनी (यक्ष-प्रश्न) – इस लेख में हम ब्रह्म लीन पूज्य जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानन्द सरस्वती (Swami Swaroopanand Saraswati) जी के संपूर्ण जीवन वृत्त पर चर्चा करेंगे। “यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत।अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्।।”“परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम्।धर्मसंस्थापनार्थाय सम्भवामि युगे युगे।।” श्रीमद्भगवद् गीता ( अ 4, श्लो – 7 व 8) अर्थात् – श्रीमद्भगवद्…
RRC GroupD modification link के लिए छात्रों ने ट्विटर पर खोला मोर्चा
नई दिल्ली. रेलवे की ग्रुप डी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले हजारों छात्रों ने फॉर्म संशोधन की मांग को लेकर ट्विटर पर कैंपेन शुरू कर दिया है। बता दें कि 2 साल पहले रेलवे के विभिन्न जोनों में एक लाख से अधिक पदों के लिए ग्रुप डी के फॉर्म भरे गए थे। इसमें से…
केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री ने BRICS श्रम और रोजगार मंत्रियों की 7वीं बैठक में अध्यक्षता की
केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने कल भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स श्रम और रोजगार मंत्रियों की बैठक को संचालित किया। जिसमें में सदस्य देशों ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के मंत्रियों ने भाग लिया। भारत ने वैश्विक श्रम बाजार पर पड़ने वाले Covid -19 के प्रभाव पर विचारों का आदान- प्रदान करने, सूचना साझा करने को विस्तृत करने, चर्चा करने तथा ब्रिक्स सदस्य देशों के बीच सहयोग के विशिष्ट क्षेत्रों पर सहमत होने के लिए ब्रिक्स श्रम एवं रोजगार मंत्रियों की बैठक का आयोजन किया। सदस्य राष्ट्रों के बीच सहयोग की प्राथमिकता वाले चार क्षेत्रों पर चर्चा हुई, अर्थात् BRICS देशों के बीच सामाजिक सुरक्षा समझौतों को बढ़ावा देना; श्रम बाजारों का औपचारिककरण; श्रम बल में महिलाओं की भागीदारी; और रोज कमाने वाले तथा अस्थायी श्रमिकों की श्रम बाजार में भूमिका। मंत्रिस्तरीय घोषणा में यह स्वीकार किया गया कि कोविड -19 महामारी ने बेरोजगारी, सम्माननीय कार्य की कमी और असमानता को दूर करने के प्रयासों को नकारात्मक रूप से प्रभावित किया है। यह मजबूत राष्ट्रीय अर्थव्यवस्थाओं, समावेशी श्रम बाजारों एवं सामाजिक सुरक्षा प्रणालियों के साथ इससे उबरने के लिए ब्रिक्स सदस्य देशों के मजबूत दृढ़ संकल्प को भी दर्शाता है।अपने उद्घाटन भाषण में, श्री भूपेंद्र यादव ने ब्रिक्स सदस्यों के बीच एकजुटता बढ़ाने और सभी के लिए निरंतर, समावेशी, पूर्ण एवं उत्पादक रोजगार तथा सम्माननीय कार्यों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने भारत सरकार द्वारा चार श्रम कानूनों अर्थात् “वेतन संहिता विधेयक 2019”, “सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020”, “औद्योगिक संबंध संहिता विधेयक 2020” तथा “व्यवसायगत सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्य स्थितियां संहिता 2020” में अपने श्रम कानूनों के एकीकरण, सरलीकरण तथा वर्गीकरण के द्वारा पथ-प्रदर्शक सुधारों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। नए श्रम कानून श्रम बाजार के मजबूत औपचारिकीकरण, श्रम बल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और श्रम बाजार में अनुबंधित तथा अस्थायी श्रमिकों की भूमिका को बढ़ाने के लिए एकीकृत मार्ग प्रदान करते हैं। इसके अतिरिक्त केंद्रीय मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय प्रवासी कामगारों के कल्याण को बढ़ावा देने के लिए ब्रिक्स देशों के बीच सामाजिक सुरक्षा समझौतों पर हस्ताक्षर करने की आवश्यकता पर जोर दिया।“ब्रिक्स राष्ट्रों के बीच सामाजिक सुरक्षा समझौतों को बढ़ावा देने” के मुद्दे पर ब्रिक्स मंत्रियों ने सीमा पार श्रम प्रवाह के लिए रोजगार तथा सामाजिक सुरक्षा पर ब्रिक्स देशों के बीच सूचनाओं का आदान-प्रदान करने और उचित समय सीमा के भीतर ब्रिक्स देशों के बीच सामाजिक सुरक्षा समझौते शुरू करने का संकल्प लिया। “श्रम बाजारों के औपचारिककरण” के मुद्दे पर सदस्य राष्ट्रों ने अनौपचारिकता से औपचारिकता में परिवर्तन को जीवन और काम करने की स्थिति में सुधार, उत्पादकता और नौकरी में वृद्धि और गुणवत्ता वाले रोजगार तथा सामाजिक सुरक्षा तक पहुंच के माध्यम से गरीबी को कम करने के प्रयासों को मजबूत करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। ब्रिक्स देशों ने इस बात पर भी सहमति व्यक्त की कि, श्रम बाजार में महिलाओं की निरंतर हिस्सेदारी तथा लाभकारी, उत्पादक और सभ्य कार्यों में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए रणनीति राष्ट्रीय नीति एजेंडे में सर्वोच्च प्राथमिकता है। श्रम बाजार में रोज कमाने वाले तथा अस्थायी श्रमिकों की भूमिका को बढ़ाने के लिए ब्रिक्स मंत्रियों ने डिजिटल अर्थव्यवस्था के विकास का समर्थन किया, जिसमें सेवाओं की डिजिटल डिलीवरी भी शामिल है, साथ ही कोविड -19 जैसे संकट की स्थिति में राष्ट्रीय अर्थव्यवस्थाओं को लचीलापन प्रदान करने में डिजिटल प्लेटफॉर्म की भूमिका को स्वीकार किया गया।
IIT डायरेक्टर्स के बीच PM मोदी:प्रधानमंत्री थोड़ी देर में IIT के डायरेक्टर्स को संबोधित करेंगे; नए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) के डायरेक्टर्स को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन कोरोना महामारी के मद्देनजर वर्चअली किया रहा है। इस मौके पर नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम PM मोदी के कैबिनेट विस्तार के ठीक बाद किया जा रहा है। इससे पहले फरवरी में…
कोवैक्सिन वालों की विदेश यात्रा अधर में:WHO और US के बाद यूरोपीय देशों में भी कोवैक्सिन को मंजूरी नहीं; फेज-3 ट्रायल में 77.8% एफिकेसी, अब क्या होगा इसका भविष्य
यूरोपियन यूनियन के देशों ने अपने यहां यात्रा करने के लिए एक ग्रीन पास की शुरुआत की है। ग्रीन पास यानी एक ऐसा डिजिटल सर्टिफिकेट, जो इन देशों में बिना किसी प्रतिबंध के यात्रा करने की अनुमति देता है। शुरुआत में ये पास सिर्फ ऐसे लोगों को देने की घोषणा की गई थी, जो मॉडर्ना,…
