Home » #YakshPrashn » Page 47

बढ़ती बेरोजगारी की समस्या से जूझता शिक्षित युवा वर्ग

काम से पहचान है, काम से सम्मान युवा मन क्या करे, बेरोजगार पड़ा है नाम रोजगार की आस में, फिरे दफ्तर रोज डिग्री लेकर दौड़ रहा, पूरी कब होगी खोज !  कहते है आज का युवा देश का भविष्य है और ये भविष्य हमारे देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे । देश में…

ब्राह्मण समाज द्वारा गुरु पूर्णिमा उत्सव आयोजन 23 जुलाई को

सिवनी:- प्रतिवर्ष अनुसार जिला ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में गुरु पूर्णिमा पर्व का भव्य आयोजन आगामी 23 जुलाई शुक्रवार को होगा। प्रतिवर्षानुसार पू.जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरुपानंद सरस्वती जी महाराज श्री के प्रथम दंडी स्वामी शिष्य श्री सदानंद सरस्वती जी महाराज एवं महाराज श्री के परम शिष्य निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री प्रज्ञानानंद जी…

मध्य प्रदेश में गर्भवती महिलाओं को Covid-19 टीकाकरण 23 जुलाई से : स्वास्थ्य मंत्री

मप्र:- प्रदेश में गर्भवती महिलाओं का Covid -19 टीकाकरण 23 जुलाई से शुरू होगा। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 जुलाई शक्रवार से प्रदेश के सभी शासकीय मेडिकल कॉलेज, जिला चिकित्सालय, सिविल अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर गर्भवती महिलाओं को Covid -19 वैक्सीन लगाई…

“महिलाओं के कुशल प्रबंधन से सशक्त होता समाज”

कहते है कि… किसी भी कार्य में कुशल प्रबंधन होना बड़ा ही अहम होता है । बचपन से ही माँ, दादी एवं घर की महिलाये को अपने कार्य में कुशल पूर्वक कार्य करते देख सभी महिलाये अपने गृह प्रबंधन के कार्य में दक्षता प्राप्त कर लेती है । घर हो या दफ्तर अपने कार्य प्रबंधन…

आज प्राचीन सूर्य मंदिर व सिध्द शनि धाम में हुआ महामंडलेश्वर प्रज्ञानानंद जी का आगमन

सिवनी:- आज प्राचीन सूर्य मंदिर एवं सिद्ध शनि धाम बटवानी में निरंजनी पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी श्री प्रज्ञानानंद जी गिरि महाराज जी का आगमन हुआ । जहाँ स्वामी जी द्वारा भगवान सूर्य एवं शनिदेव का पूजन किया गया, इसके पश्चात सिवनी विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन, संतोष अग्रवाल, कमल अग्रवाल द्वारा महाराज श्री का…

कुरई में 6 नग गौवंश के साथ पकड़ाई महिंद्रा जाईलो, आरोपी फरार

कुरई :- आज सुबह कुरई में नागपुर रोड की तरफ पुलिस थाने से 100 मीटर आगे एक अज्ञात सफेद रंग की फोर व्हीलर महिंद्रा जाईलो पाई गई। ग्रामीण द्वारा गाड़ी के पास आकर देखने पर गाड़ी के अंदर 5 से 6 बैल व गाय देखी गई, जिनको क्रूरतापूर्ण भरकर रस्सी से बांधकर नागपुर की और…

प्रभारी मंत्री ने किया सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण

सिवनी:- प्रदेश शासन के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओमप्रकाश सकलेचा ने अपने प्रवास कार्यक्रम के तहत रविवार 18 जुलाई को सिवनी नगरीय क्षेत्र के सुभाष वार्ड पहुंच कर आजाद हिन्द फौज के सेना नायक श्री सुभाष चंद्र बोस की नवीन प्रतिमा के…

उद्योगों के लिए औद्योगिक क्षेत्र की एक-एक इंच भूमि आवंटित होगी – मंत्री श्री सक्लेचा

मप्र- सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार की मंशा है कि नव उद्यमियों की पूंजी का बड़ा भाग तकनीकी और उपकरण खरीदने में लगे न कि जमीन खरीदने में। उन्होंने कहा कि हाल ही में लागू किए गए औद्योगिक भूमि तथा भवन आवंटन एवं प्रबंधन नियम…

Om prakas saklecha

“मेरी चाह”

आज कक्षा में बच्चो को हिन्दी विषय बच्चों को पढ़ा रहा था l बच्चों को बहुत पसंदीदा विषय था हिन्दी; आखिर रहे भी क्यों न ! उनके सर यानि मैं; बच्चों को पढ़ाने में अपना सम्पूर्ण दिलोदिमाग लगा देते है, हर एक गतिविधि को पूरे हावभाव से करते थे, कविता को लय के साथ, कहानी…

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री ने BRICS श्रम और रोजगार मंत्रियों की 7वीं बैठक में अध्यक्षता की

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने कल भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स श्रम और रोजगार मंत्रियों की बैठक को संचालित किया। जिसमें में सदस्य देशों ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के मंत्रियों ने भाग लिया। भारत ने वैश्विक श्रम बाजार पर पड़ने वाले Covid -19 के प्रभाव पर विचारों का आदान- प्रदान करने, सूचना साझा करने को विस्तृत करने, चर्चा करने तथा ब्रिक्स सदस्य देशों के बीच सहयोग के विशिष्ट क्षेत्रों पर सहमत होने के लिए ब्रिक्स श्रम एवं रोजगार मंत्रियों की बैठक का आयोजन किया। सदस्य राष्ट्रों के बीच सहयोग की प्राथमिकता वाले चार क्षेत्रों पर चर्चा हुई, अर्थात् BRICS देशों के बीच सामाजिक सुरक्षा समझौतों को बढ़ावा देना; श्रम बाजारों का औपचारिककरण; श्रम बल में महिलाओं की भागीदारी; और रोज कमाने वाले तथा अस्थायी श्रमिकों की श्रम बाजार में भूमिका। मंत्रिस्तरीय घोषणा में यह स्वीकार किया गया कि कोविड -19 महामारी ने बेरोजगारी, सम्माननीय कार्य की कमी और असमानता को दूर करने के प्रयासों को नकारात्मक रूप से प्रभावित किया है। यह मजबूत राष्ट्रीय अर्थव्यवस्थाओं, समावेशी श्रम बाजारों एवं सामाजिक सुरक्षा प्रणालियों के साथ इससे उबरने के लिए ब्रिक्स सदस्य देशों के मजबूत दृढ़ संकल्प को भी दर्शाता है।अपने उद्घाटन भाषण में, श्री भूपेंद्र यादव ने ब्रिक्स सदस्यों के बीच एकजुटता बढ़ाने और सभी के लिए निरंतर, समावेशी, पूर्ण एवं उत्पादक रोजगार तथा सम्माननीय कार्यों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने भारत सरकार द्वारा चार श्रम कानूनों अर्थात् “वेतन संहिता विधेयक 2019”, “सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020”, “औद्योगिक संबंध संहिता विधेयक 2020” तथा “व्यवसायगत सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्य स्थितियां संहिता 2020” में अपने श्रम कानूनों के एकीकरण, सरलीकरण तथा वर्गीकरण के द्वारा पथ-प्रदर्शक सुधारों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। नए श्रम कानून श्रम बाजार के मजबूत औपचारिकीकरण, श्रम बल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और श्रम बाजार में अनुबंधित तथा अस्थायी श्रमिकों की भूमिका को बढ़ाने के लिए एकीकृत मार्ग प्रदान करते हैं। इसके अतिरिक्त केंद्रीय मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय प्रवासी कामगारों के कल्याण को बढ़ावा देने के लिए ब्रिक्स देशों के बीच सामाजिक सुरक्षा समझौतों पर हस्ताक्षर करने की आवश्यकता पर जोर दिया।“ब्रिक्स राष्ट्रों के बीच सामाजिक सुरक्षा समझौतों को बढ़ावा देने” के मुद्दे पर ब्रिक्स मंत्रियों ने सीमा पार श्रम प्रवाह के लिए रोजगार तथा सामाजिक सुरक्षा पर ब्रिक्स देशों के बीच सूचनाओं का आदान-प्रदान करने और उचित समय सीमा के भीतर ब्रिक्स देशों के बीच सामाजिक सुरक्षा समझौते शुरू करने का संकल्प लिया। “श्रम बाजारों के औपचारिककरण” के मुद्दे पर सदस्य राष्ट्रों ने अनौपचारिकता से औपचारिकता में परिवर्तन को जीवन और काम करने की स्थिति में सुधार, उत्पादकता और नौकरी में वृद्धि और गुणवत्ता वाले रोजगार तथा सामाजिक सुरक्षा तक पहुंच के माध्यम से गरीबी को कम करने के प्रयासों को मजबूत करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। ब्रिक्स देशों ने इस बात पर भी सहमति व्यक्त की कि, श्रम बाजार में महिलाओं की निरंतर हिस्सेदारी तथा लाभकारी, उत्पादक और सभ्य कार्यों में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए रणनीति राष्ट्रीय नीति एजेंडे में सर्वोच्च प्राथमिकता है। श्रम बाजार में रोज कमाने वाले तथा अस्थायी श्रमिकों की भूमिका को बढ़ाने के लिए ब्रिक्स मंत्रियों ने डिजिटल अर्थव्यवस्था के विकास का समर्थन किया, जिसमें सेवाओं की डिजिटल डिलीवरी भी शामिल है, साथ ही कोविड -19 जैसे संकट की स्थिति में राष्ट्रीय अर्थव्यवस्थाओं को लचीलापन प्रदान करने में डिजिटल प्लेटफॉर्म की भूमिका को स्वीकार किया गया।