विधायक दिनेश राय (मुनमुन) के आतिथ्य मे हुए विविध विकास कार्यो के लोकार्पण – Yaksh Prashn
Home » विधायक दिनेश राय (मुनमुन) के आतिथ्य मे हुए विविध विकास कार्यो के लोकार्पण

विधायक दिनेश राय (मुनमुन) के आतिथ्य मे हुए विविध विकास कार्यो के लोकार्पण

Share

सिवनी:- आज दिन- सोमवार, दिनांक 02 अगस्त 2021 को प्रातः 11:00 बजे उपनगरीय क्षेत्र भैरोगंज मे स्थित प्राचीन हनुमान घाट मे विविध विकास कार्यो का लोकार्पण सिवनी विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी के आतिथ्य मे हुआ।
नगर सौन्दर्यीकरण हेतु श्री दिनेश राय मुनमुन जी की विधायक निधि एवं नगर पालिका द्वारा भारत स्वच्छता मिशन अंतर्गत बनाये गये सुलभ शौचालय के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी ने भाजपा जिलाध्यक्ष श्री आलोक दुबे जी के साथ अन्य अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति मे योग सम्राट आचार्य श्री महेन्द्र मिश्र जी द्वारा किये गये वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हनुमानजी जी के पूजन उपरांत राम द्वारा, घाट शेड एवं सुलभ शौचालय का लोकार्पण किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


इस गरिमामय अवसर पर सर्वश्री भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल जी, नरेन्द्र टांक जी, रुपा मोहनानी जी, संतोष नगपुरे जी, अखिलेश खेडीकर जी, लक्ष्मी कश्यप जी, संजय शर्मा जी अध्यक्ष हनुमान घाट समिति, सतीश दुबे जी विधायक प्रतिनिधि, अभिनेश बंटी भांगरे जी, अजीत कुमार जापानी जैन जी, गोपाल पवमे जी, संदीप तिवारी जी, विजय कारडा जी, माधव सेन जी, आशीष नगपुरे जी, स्वदेश अवधवाल जी, साधना बिसेन जी, पंकज बिसेन जी, अंजू यादव जी, अलकेश रजक जी, निरंजन बघेल जी, श्रवण साहू जी, सतीश जैन जी, अनिल कश्यप जी, अनूप मिश्रा जी, छोटू ताम्रकार जी एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी नवनीत पांडे जी, सहायक यंत्री संतोष तिवारी जी, उपयंत्री वंदना मरकाम जी, के.के. रजक जी स्वास्थ्य निरीक्षक, मुकेश चौहान जी, कुंजबिहारी दुबे जी, बसंत चौहान जी, महतराम बरमैया जी एवं अन्य गणमान्य नागरिक गणों की गरिमापूर्ण उपस्थिति रही।