Seoni (यक्ष-प्रश्न) 4 जुलाई 2025- कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन की अध्यक्षता में शुक्रवार 4 जुलाई को जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर सुश्री जैन ने विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से परिचय लेकर प्रतिनिधियों से वन टू वन चर्चा की गई एवं बिंदुवार समस्या के निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कलेक्टर द्वारा सभी संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा दिये गये सुझावों को गंभीरता से सुना एवं उपस्थित अधिकारियों को सुझावों पर अमल करने की निर्देश दिए।
बैठक में कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका अपडेट, वेतन विसंगति, डीए एरियर, क्रमोन्नति, समयमान वेतनमान सहित अन्य संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई एवं निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने एनपीएस कटौती के क्रेडिट न होने की समस्या को लेकर कार्यालय प्रमुख के माध्यम से स्टेटमेंट कोषालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। कलेक्टर सुश्री जैन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने अधीनस्थ कर्मचारियों का गोपनीय प्रतिवेदन हर वर्ष समय पर भेजा जाए।
कलेक्टर सुश्री जैन ने शिक्षक संगठन द्वारा शिक्षकों की सर्विस बुक न दिखाए जाने की समस्या को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी को संकुल स्तर पर शिविर आयोजित कर समस्या का निदान करने के निर्देश दिये हैं।
Connect Us- Yaksh Prashn
अपनी मौलिक रचना, लेख, विज्ञप्ति अथवा विज्ञापन प्रकाशित करने के लिये हमें मेल करें – yakshprashn1@gmail.com





