विधायक दिनेश राय (मुनमुन) ने फेस लैस आनलाईन लर्निंग लायसेंस सेवा का किया शुभारंभ – Yaksh Prashn
Home » विधायक दिनेश राय (मुनमुन) ने फेस लैस आनलाईन लर्निंग लायसेंस सेवा का किया शुभारंभ

विधायक दिनेश राय (मुनमुन) ने फेस लैस आनलाईन लर्निंग लायसेंस सेवा का किया शुभारंभ

Share

सिवनी:- आज दिन- सोमवार, दिनांक 02 अगस्त 2021 को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी द्वारा फीता काटकर वैक्सीनेशन सेन्टर प्रारंभ किया गया। विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी ने दोपहर 12:30 बजे नगरपालिका क्षेत्र अंतर्गत भगतसिंह वार्ड मे स्थित शासकीय प्राथमिक शाला हडडी गोदाम मे फीता काटकर वैक्सीनेशन सेन्टर प्रारंभ किया। इसके पूर्व श्री राय के सेन्टर आगमन पर सामाजिक संस्था कौमी एकता कमेटी के संरक्षक हाजी परवेज अन्सारी (गोल्डी), अध्यक्ष श्री असलम बाबा के नेतृत्व मे फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी ने सेन्टर मे उपस्थित स्वास्थ्य अमले से जानकारी प्राप्त किया तथा कमेटी के सदस्य श्री पंकज अग्रवाल को जन्मदिन के अवसर केक खिलाकर शुभकामनाएं दी। इसके पश्चात 1:30 बजे विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी ने नगझर स्थित अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय पहुंचकर म.प्र. शासन परिवहन विभाग द्वारा आमजनों की सुविधा हेतु प्रारंभ की गयी फेस लैस आनलाईन लर्निंग लायसेंस सेवा का शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक श्री राय द्वारा परिसर मे वृक्षारोपण भी किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


उक्त कार्यक्रमों के दौरान सर्वश्री नगर अध्यक्ष संजय सोनी जी, अखिलेश खेडीकर जी, रामप्रसाद डहेरिया जी, शब्बीर बारसी जी, पंकज बिसेन जी, अनूप मिश्रा जी, असलम मिर्जा जी, संकेत विक्की शिवहरे जी विधायक प्रतिनिधि, डा. नईम खान जी, मंजूर रजा कादरी जी, इब्राहीम खान जी पूर्व पार्षद, छिददीलाल श्रीवास जी, के.के. रजक जी स्वास्थ्य निरीक्षक नगर पालिका, अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी देवेश वाथम जी एवं अधिकारी- कर्मचारी गण उपस्थित रहे।