कान्हीवाड़ा - बैंक में स्टाफ की कमी होने से ग्राहक व किसान परेशान, सौंपा ज्ञापन – Yaksh Prashn
Home » कान्हीवाड़ा – बैंक में स्टाफ की कमी होने से ग्राहक व किसान परेशान, सौंपा ज्ञापन

कान्हीवाड़ा – बैंक में स्टाफ की कमी होने से ग्राहक व किसान परेशान, सौंपा ज्ञापन

Share

परेशान बैंक ग्राहकों ने बैंक प्रबंधन के क्षेत्रीय प्रमुख के नाम शाखा प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

सिवनी (यक्ष-प्रश्न), 25 अप्रैल 2025सेंट्रल बैंक कान्हीवाड़ा में स्टाफ की कमी के कारण बैंक के ग्राहक और किसानों को इस समय भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उक्‍त समस्या को लेकर आज 25 अप्रैल को बैंक ग्राहक व किसानों के द्वारा शाखा प्रबंधक को क्षेत्रीय शाखा प्रमुख के नाम ज्ञापन सोपा गया।

किसानों का कहना है कि यह समय कृषि कार्यों में लेनदेन का समय होता है, इस समय लोग अपनी KCC Renew कराने और उसे जमा करने के लिए बैंक पहुंचते हैं। बैंक में स्टाफ की कमी के चलते उनका कार्य नहीं हो पा रहा है, जिससे एक ही कार्य के लिए उन्हें चार-पांच बार बैंक के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

शाखा में ए.एफ.ओ. सप्ताह में केवल दो दिन ही अपनी सेवाएं देती हैं जिससे किसान क्रेडिट कार्ड जैसी महत्वपूर्ण योजना के क्रियान्वयन में परेशानी उत्पन्न हो रही है और शाखा में पर्याप्त रूप से कैस की उपलब्धता न हो पाना और पर्याप्त स्टाफ ना हो पाने के कारण बहुत सारे बैंकिंग कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

चूंकि यह समय किसानों के फसल उपार्जन के भुगतान और शादी विवाह का चल रहा है जिसके चलते लोगों को कैस की जरूरत होती है, लेकिन बैंक में पर्याप्त रूप से कैस उपलब्ध न हो पाने के कारण ग्राहकों को भारी समस्या का सामना करना पड़ है ।

कान्हीवाड़ा क्षेत्र के समस्त किसानों ने आज सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के रीजनल मैनेजर के नाम सभी सुविधाओं में सुधार हेतु ज्ञापन सोपा ।

इस दौरान किसान राहुल ठाकुर, राजू ठाकुर, अनिल ठाकुर, रियाज खान, नवनीत साहू व्यापारी मयंक साहू , आशीष साहू और अन्य बैंक ग्राहक उपस्थित रहे।

संवाददाता - Devendra Thakur (कान्हीवाड़ा)