विधायक दिनेश राय मुनमुन ने ली चीफ कमीश्नर स्काउट की शपथ – Yaksh Prashn
Home » विधायक दिनेश राय मुनमुन ने ली चीफ कमीश्नर स्काउट की शपथ

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने ली चीफ कमीश्नर स्काउट की शपथ

Share

सिवनी:- आज दिन- रविवार, दिनांक 15/08/2021 को दोपहर 1:30 बजे सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन ने चीफ कमीश्नर स्काउट की शपथ ग्रहण किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नगर के समीपस्थ ग्राम बोरदई टेकरी महाकालेश्वर मंदिर के पास स्थित भारत स्काउट गाइड जिला संघ कार्यालय मे आयोजित नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम मे विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी सहित अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण किया। कार्यक्रम के प्रारंभ मे विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी द्वारा परिसर मे ध्वजारोहण कर सभी अतिथियों के साथ वृक्षारोपण किया गया।


इस गरिमामय अवसर पर सर्वश्री नरेश दिवाकर जी पूर्व विधायक, श्रीमती प्रतीक्षा राजपूत जी, संजय मालू जी, जी.एस. बघेल जी जिला शिक्षा अधिकारी, अजय ढबले जी, छिददीलाल श्रीवास जी, जनक तिवारी जी कार्यकारी अध्यक्ष जिला विकास प्रशंसक फोरम, बृजेश राजपूत जी सरपंच, शंकर श्रीवास्तव जी, संकेत विक्की शिवहरे जी विधायक प्रतिनिधि, सतीश दुबे जी विधायक प्रतिनिधि, अहफाज खान जी, संजय शर्मा जी, श्री आर.पी.कोहरु जी जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट ,श्रीमती सायरा बानो कुरैशी जी जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड,श्री विजय शुक्ला जी सचिव जिला संघ सिवनी, श्री भारत पटले जी कोषाध्यक्ष जिला संघ सिवनी की गरिमामय उपस्थिति रही।