सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन के विशिष्ठ आतिथ्य मे हुआ संभागीय सम्मेलन – Yaksh Prashn
Home » सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन के विशिष्ठ आतिथ्य मे हुआ संभागीय सम्मेलन

सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन के विशिष्ठ आतिथ्य मे हुआ संभागीय सम्मेलन

Share

मंडला- आज दिन- रविवार, दिनांक 05/09/ 2021 को दोपहर 2:00 बजे से आयोजित श्री सहस्त्रबाहु संभागीय सम्मेलन सिवनी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी के विशिष्ठ आतिथ्य मे संपन्न हुआ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मंडला जिला मुख्यालय के उत्सव रेस्टोरेंट मे श्री सहस्त्रबाहु कलचुरी महासभा (हैहय क्षत्रीय कलचुरी समाज) के तत्वावधान मे आयोजित श्री सहस्त्रबाहु संभागीय सम्मेलन के मुख्य अतिथि श्री विनोद राय जी विंग कमांडर भोपाल, विशिष्ठ अतिथि विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी द्वारा भगवान श्री सहस्त्रबाहु के छाया चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। इसके पश्चात विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी एवं मंचासीन अतिथियों का महासभा के पदाधिकारियों द्वारा पुष्प मालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम मे स्वागत बेला के पश्चात सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री दिनेश राय मुनमुन जी ने समाज के सभी लोग को संगठित होकर कार्य करते रहने एवं पिछडे लोगो की हर संभव मदद करने की बात कही।

इस गरिमामय अवसर पर सर्वश्री किशोर राय जी कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष, सुभाष राय जी गाडरवाडा प्रदेश उपाध्यक्ष, डा. प्रमोद राय जी पलारी संभागीय अध्यक्ष, हीरा चौकसे जी धूमा, चित्रकांत शिवहरे जी कहानी प्रदेश उपाध्यक्ष युवा महासभा, जगदीश राय जी जिला अध्यक्ष मंडला, मनीष राय जी जिलाध्यक्ष डिंडोरी, विनोद राय जी, एडवोकेट शंकरलाल राय जी एवं श्री सहस्त्रबाहु कलचुरी (हैहय क्षत्रीय कलचुरी समाज) के अनेकों पदाधिकारियों व सामाजिक जनों की गरिमापूर्ण उपस्थिति रही।