विधायक दिनेश राय मुनमुन ने जंगल सत्याग्रह के शहीदों को किया नमन – Yaksh Prashn
Home » विधायक दिनेश राय मुनमुन ने जंगल सत्याग्रह के शहीदों को किया नमन

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने जंगल सत्याग्रह के शहीदों को किया नमन

Share

सिवनी:- आज दिन शनिवार, दिनांक 09 अक्टूबर 2021 को आदिवासी वीर शहीदों के सम्मान मे शहीद स्मारक स्थल ग्राम टुरिया मे आयोजित श्रद्धांजली कार्यक्रम मे सिवनी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन शामिल हुए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन ने कुरई विकास खंड के ग्राम टुरिया पहुंचकर जंगल सत्याग्रह के वीर शहीदों को नमन किया एवं शहीद स्मारक पर श्रद्धांजली अर्पित की तथा इस दौरान विधायक श्री अर्जुन सिंह काकोडिया की उपस्थिति मे हुए कार्यक्रमों मे शामिल रहे।

इसके पूर्व विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी ने दोपहर 12:00 बजे से नगर के अकबर वार्ड मे स्थित ईश्वर नगर मे आयोजित नमो उपवन के भूमि पूजन कार्यक्रम मे शामिल होकर सांसद डॉ. श्री ढालसिंह बिसेन व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री आलोक दुबे की उपस्थिति में वृक्षारोपण किया।

इसके पूर्व विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी द्वारा अपने बारापत्थर स्थित आवास पर ग्राम रामपुर निवासी दिव्यांग श्री जरीफ अंसारी को ट्रायसायकिल प्रदान की गयी।

नमो उपवन कार्यक्रम के गरिमामय अवसर पर सर्वश्री ज्ञानचंद सनोडिया जिला उपाध्यक्ष भाजपा, अजय डागोरिया महामंत्री, आनंद शर्मा उपाध्यक्ष, संजय सोनी अध्यक्ष उत्तर नगर मंडल, लालू राय, संतोष नगपुरे, श्रीमती वंदना वैस, श्री ओ.पी. तिवारी, शिव सनोडिया, संजय शर्मा, श्रीमती अंजू तेलंग, रमेश तिवारी, दिलीप अग्रवाल, अलकेश रजक, पंकज बिसेन, संजू मिश्रा, अखिलेश पांडे, नेहा सेन, अनूप मिश्रा, अंशुल चौरसिया, अनिल पटवा, आशीष मानाठाकुर, निशांत भारद्वाज सहित अनेकों भारतीय जनता पार्टी के जेष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता गण व स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।