सिवनी:- आज दिन- शुक्रवार, दिनांक 17/09/2021 को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी सीआरपीएफ की सायकल रैली कार्यक्रम मे सम्मलित हुए।
भारत की आजादी 75 वीं वर्षगांठ (भारत का अमृत महोत्सव) के अवसर पर गृह मंत्रालय भारत सरकार एवं महानिदेशालय केरिपुबल द्वारा कन्याकुमारी से दिल्ली के राजघाट तक सीआरपीएफ जवानों द्वारा निकाली जा रही सायकल रैली शाम 5:30 बजे सिवनी के मंडला रोड स्थित समृद्धि लान पहुंची। जिसमे विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी भी सम्मलित हुए।
सीआरपीएफ की सायकल रैली के सिवनी आगमन पर न्यू अभिनव प्रयास संस्था सिवनी द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी को अधिकारियों द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस दौरान विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी ने संबोधित करते हुए भारत माता के सपूतों को नमन् किया और आगे कहा कि सायकल रैली के माध्यम से आपने बच्चों, युवाओं एवं बुजुर्गों को स्वस्थ रहने का जो संदेश दिया है वह सराहनीय है। मै विधानसभा क्षेत्र के लोगों की ओर से आप सभी अभिनंदन करता हूं। आप जिस उददेश्य को लेकर चले है निश्चित ही आप उसमे सफल होंगे। इसके साथ श्री राय ने सिवनी मे प्रतिवर्ष स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए निकाली जाने वाली सायकलोन सायकल रैली से भी सीआरपीएफ जवानों व उपस्थितों को अवगत कराया।
