
सिवनी:– आज दिन- सोमवार, दिनांक 27/09/2021 को प्रातः 11:00 बजे से भारतीय जनता पार्टी परिवार द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर कार्यक्रम मे सिवनी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन शामिल हुए तथा पार्टी के रक्तदाता कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!स्थानीय आश्रय स्थल मे सेवा ही समर्पण पर्व 2021 के अंतर्गत माननीय यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 71वें जन्मदिवस के सुअवसर पर भारतीय जनता पार्टी परिवार द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर मे विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी ने शामिल होकर पार्टी के समस्त जेष्ठ-श्रेष्ठ रक्तदाता कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया। इसके पूर्व श्री दिनेश राय मुनमुन जी सहित भाजपा जिलाध्यक्ष श्री आलोक दुबे जी, सांसद डा. श्री ढालसिंह बिसेन जी, विधायक श्री राकेश पाल जी, पूर्व विधायक श्री नरेश दिवाकर जी की उपस्थिति मे मां भारती के छायाचित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर शिविर प्रारंभ किया गया।
इस गरिमामय अवसर पर सर्वश्री संतोष अग्रवाल जी उपाध्यक्ष, गजानंद पंचेश्वर जी महामंत्री, संतोष नगपुरे जी, लालमणिंद्र लालू राय जी, जयदीप सिंह चौहान जी महामंत्री, डा. राजेन्द्र राय जी, सुमित राय जी मंडल अध्यक्ष, डा. लोकेश बिसेन जी, सतीश दुबे जी विधायक प्रतिनिधि, दीपक नगपुरे जी, कपिल पांडे जी, शुभम राजपूत जी, अंशुल चौरसिया जी, सुश्री रानी बघेल जी, श्रीमती वंदना ठाकुर जी, विक्रांत दुबे जी नित्तू सोनी जी, एड. युवराज सिंह राहंगडाले जी एवं भारी संख्या मे भारतीय जनता पार्टी के सम्मानीय वरिष्ठ पदाधिकारी व ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता बंधुओं की उपस्थिति रही।
