विधायक दिनेश राय मुनमुन नमो उपवन के भूमि पूजन कार्यक्रम मे शामिल हुए – Yaksh Prashn
Home » विधायक दिनेश राय मुनमुन नमो उपवन के भूमि पूजन कार्यक्रम मे शामिल हुए

विधायक दिनेश राय मुनमुन नमो उपवन के भूमि पूजन कार्यक्रम मे शामिल हुए

Share

सिवनी:- आज दिन- बुधवार, दिनांक 29/09/2021 को प्रातः 09:00 बजे से आयोजित नमो उपवन कार्यक्रम मे सिवनी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी शामिल हुए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिला भारतीय जनता पार्टी परिवार द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 71 वें जन्मदिवस के अवसर सेवा और समर्पण अभियान के अंतर्गत नगर के डूंडासिवनी कबीर वार्ड मे स्थित रामनगर मे आयोजित नमो उपवन व नाली निर्माण भूमि पूजन कार्यक्रम मे विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन शामिल हुए तथा वृक्षारोपण किया। इस दौरान श्री दिनेश राय मुनमुन, सांसद डा. श्री ढालसिंह बिसेन, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री आलोक दुबे एवं भाजपा परिवार के पदाधिकारियों व ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की गरिमामय उपस्थिति मे नमो उपवन व नाली निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया।

इस अवसर पर श्री गजानंद पंचेश्वर महामंत्री, अजय डागोरिया महामंत्री, संजय सोनी नगर मंडल अध्यक्ष, संतोष नगपुरे, लालू राय, अखिलेश खेडीकर, कपिल पांडे, रुद्रदेव राहंगडाले, संजू मिश्रा, पीयूष दुबे, अरुण यादव, मनोज नामदेव, अनूप मिश्रा, दिलीप अग्रवाल, श्रीमती वंदना बैस, पवन बिसेन, आशीष मानाठाकुर, रामलाल राय एवं भाजपा कार्यकर्ता गणों व आमजनों की उपस्थिति रही।