विधायक दिनेश राय मुनमुन की उपस्थिति मे हुआ दवा वितरण कार्यक्रम – Yaksh Prashn
Home » विधायक दिनेश राय मुनमुन की उपस्थिति मे हुआ दवा वितरण कार्यक्रम

विधायक दिनेश राय मुनमुन की उपस्थिति मे हुआ दवा वितरण कार्यक्रम

Share

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिवनी:- आज दिन- शुक्रवार, दिनांक 01/10/2021 को शनिधाम मंदिर मे भगवान के दर्शन, पूजन कर दवा वितरण एवं नमो उपवन कार्यक्रम मे सिवनी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन सम्मलित हुए। विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन दोपहर 12:00 बजे शनिधाम टेकरी पहुंचे। जहां पर स्थित मंदिर मे आपके द्वारा भगवान शनि जी के दर्शन कर पूजनपाठ किया गया। इसके पश्चात विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन भारतीय जनता पार्टी परिवार द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर सेवा और समर्पण अभियान के अंतर्गत दवा वितरण एवं नमो उपवन कार्यक्रम मे सम्मलित हुए।

कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष श्री आलोक दुबे की उपस्तिथि में दवा वितरण व वृक्षारोपण किया गया। इसके उपरांत श्री राय ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

इस गरिमामय अवसर पर सर्वश्री वरिष्ठ जिला भाजपा उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष लखनवाडा नितेन्द्र गुड्डू बघेल, रुकमणी सनोडिया, विधायक प्रतिनिधि सतीश दुबे, हरिशंकर साहू सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता गण एवं ग्रामीण जनों की गरिमामय उपस्थिति रही।