
सिवनी:- आज दिन शनिवार, दिनांक 02 अक्टूबर 2021 को दोपहर 01:00 बजे से आयोजित लोकार्पण समारोह एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम, सिवनी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन के करकमलों से किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती एवं भारत की आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर नगर पालिका प्रशासन द्वारा उपनगरीय क्षेत्र मे स्थित प्राचीन हनुमान घाट सोमवारी चौक भैरोगंज मे दलसागर तालाब के पश्चिमी किनारे पर शहीदे आजम भगतसिंह के नाम पर बनाये गये, पैदल पथ का लोकार्पण विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन के मुख्य आतिथ्य व करकमलों से फीता काटकर किया गया।
मंचीय कार्यक्रम के दौरान विधायक दिनेश राय मुनमुन के हस्ते एक कदम स्वच्छता की ओर पर कार्य करने वाले सामाजिक संगठनों व नागरिकों का सम्मान किया गया।
इस गरिमामय अवसर पर सर्वश्री संतोष अग्रवाल (वरिष्ठ उपाध्यक्ष भाजपा), आचार्य महेन्द्र मिश्र, श्याम मिलन पांडे, संतोष नगपुरे, लक्ष्मी कश्यप, अंकित दुबे, अजय पांडे, संजय शर्मा, कपिल पांडे, अखिलेश पांडे, श्रीमती वंदना तिवारी, श्रीमती आशा सनोडिया, चंचलेश साहू, मोंटी तिवारी, संजू सनोडिया, अभय श्रीवास्तव, अब्बू गहलोत, मुनिया टांक, अशोक अकेला सहित स्कूल के छात्र-छात्राओं एवं नागरिक गणों की उपस्थिति रही।
