कपड़ा बैंक सेवा सहयोग संगठन छिन्दवाड़ा उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए सम्मानित – Yaksh Prashn
Home » कपड़ा बैंक सेवा सहयोग संगठन छिन्दवाड़ा उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए सम्मानित

कपड़ा बैंक सेवा सहयोग संगठन छिन्दवाड़ा उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए सम्मानित

Share
समाज मे रहकर अपने से समकक्ष व अपने से दीनहीन जनो की व्यथा पर जिसके ह्रदय मे करुण भाव उपज जाँय, तो समझ लिजिए उसे धरती पर जन्म देकर विधाता स्वयं मुग्ध हो रहे हो।

छिन्दवाड़ा – कुछ यही जज्बा और योग्यता कपड़ा बैंक के संरक्षक महेश भावरकर एवं कपड़ा बैंक की समस्त टीम में मौजूद है । जहाँ समाज के उन तंगहाल जीवन निर्वाह कर रहे, निर्धन गरीब और अभाव ग्रस्त जनो के लिए सेवा सहयोग संगठन की टीम के मन मे एक प्रेरणा जागी।६

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उस प्रेरणा को जीवंन्ततः प्रदान करने के लिए संरक्षक महेश भावरकर अपनी नौकरी एवं निज जिम्मेदारीयो का निर्वहन करते हूए जिले के विभिन्न गाँवो और कस्बो मे जा जाकर जरुरतमंदों को निः शुल्क शानदार और बेहतरीन वस्त्र प्रदान कर रहे है।

यह अपने आप मे बहुत बड़ा निष्काम भाव से किया जा रहा महायज्ञ के सामान कार्य है । हमारे इंसान होने की जो कीमत हमे जीवन भर सत्कर्म करके पूरी करनी होती है।

हाल ही में मध्यप्रदेश मिडिया संघ छिन्दवाड़ा द्वारा आयोजिक जिला स्तरीय वार्षिक पत्रकार सम्मलेन एवं सम्मान समारोह में उत्कृष्ट समाजसेवा कार्य के लिए “कपड़ा बैंक” को सम्मानित किया गया है।

कपडा बैंक सेवा सहयोग संगठन लगातार निर्धन, गरीब एवं असहाय जरूरतमंद परिवारों को अच्छे कपडे से सहयोग करता आ रहा है । साथ ही बच्चों की शिक्षा के लिए पाठ्य सामग्री प्रदान कर जरुरतमंदो की मदद कर रह है ।

इस कार्य के लिए कपडा बैंक की टीम में संस्था संरक्षक अखिलेश प्रताप सिंह, फिरोज शमीम थोबानी, संरक्षक मनजीत सिंह बेदी के मार्गदर्शन में संस्था अध्यक्ष श्रीमति हेमलता महेश भावरकर, पूर्वी भावरकर, हरीश नागले, सोनू पाटिल, देवांशी भावरकर, गुंजन जैन (उपाध्यक्ष), मनीष विश्वकर्मा, मनीष कुशवाह (कोषाध्यक्ष), दिनेश भावरकर, श्याम कुमार कोलारे (मीडिया प्रभारी) एवं संस्था के समस्त सदस्यों की सरहानीय सहभागिता एवं सहयोग प्राप्त हो रहा है ।