नेहरू युवा केन्द्र द्वारा चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान कार्यक्रम – Yaksh Prashn
Home » नेहरू युवा केन्द्र द्वारा चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान कार्यक्रम

नेहरू युवा केन्द्र द्वारा चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान कार्यक्रम

Share

सिवनी – दिनांक 6 अक्टूबर 2021 को नेहरु युवा केंद्र सिवनी द्वारा जिला फुटबाल स्टेडियम में स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

देश भर में विगत 1 अक्टूबर से प्रारंभ क्लीन इंडिया अभियान के अंतर्गत फुटबाल स्टेडियम सिवनी में नेहरु युवा केंद्र के समस्त कर्मचारी, एन वाय व्ही एवं मंडल के सदस्यों के द्वारा साफ- सफाई अभियान चलाया गया।

जिसमे आयुषी श्रीवास्तव, सिफाली श्रीवस्तव, हरीश कुमार (एन. वाय. व्ही.), शिव कुमार पटेल, रविकांत मिश्रा, श्रीमति सुखवती व स्टेडियम स्टाफ शामिल रहा।

इसी क्रम में जिले के छपारा, बरघाट, कुरई, लखनादौन, धनौरा, केवलारी व घन्सौर आदि विकास खंडो में भी एन.वाय.व्ही. एवं युवा मंडलो के द्वारा खेल मैदान, ग्राम पंचायत, स्कूल मैदान आदी विभिन्न स्थानों में साफ-सफाई अभियान चलाया गया।

जिसमे विशेष रूप से अंचल तुरकर, सुषमा पवार, पवन कटरे, किरन सोनी, गगन साहू, प्रमोद चौकसे, आसाराम सतनामी आदि के द्वारा सफाई अभियान चलाया गया।