गीता परिवार ने किया गीता जयंती समारोह का आयोजन – Yaksh Prashn – Geeta Pariwar Seoni
Home » गीता परिवार ने किया गीता जयंती समारोह का आयोजन

गीता परिवार ने किया गीता जयंती समारोह का आयोजन

Pt janki vallabh mishra ji
Share

सिवनी- दिनाँक 14/12/2021, मार्गशीर्ष शुक्ल एकादशी गीता जयंती के पावन अवसर पर गीता परिवार सिवनी द्वारा गीता जयंती कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय राम मंदिर शुक्रवारी में किया गया।
कार्यक्रम के शुभारंभ में वैदिक ब्राह्मणों द्वारा भगवान श्री राम जी व गीता जी का पूजन किया गया। पूजन उपरांत श्रीमद्भगवद्गीता जी का परायण किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

तदुपरांत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री नवनीत पांडे जी (मुख्य नगर पालिका अधिकारी) द्वारा गीता जी के विषय में अपने विचार व्यक्त किए गए। कार्यक्रम में साथ – साथ श्रोता गणों से धार्मिक प्रश्नोत्तरी के माध्यम से प्रश्न किया गया साथ ही सही जवाब देने पर उन्हें पुरस्कृत भी किया गया।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पंडित श्री जानकी वल्लभ मिश्र जी द्वारा वर्तमान समय में मानव जीवन में गीता जी की प्रासंगिकता इस विषय पर उद्बोधन व आशीष वचन दिया गया।

इस दौरान श्री रविकांत पांडे, श्री पुरूषोत्तम तिवारी, श्री उपेंद्र तिवारी, श्री भूपेंद्र तिवारी, श्री अनिल शर्मा, श्री संजय मिश्रा, श्री सुमित चौबे, श्री मनोहर शुक्ला(पुजारी श्रीराममंदिर), श्रीमति छाया तिवारी, श्रीमति सविता तिवारी, श्रीमति प्रीति शुक्ला, श्रीमति लता दुबे, श्रीमति सरिता मिश्रा, श्रीमति शशि उपाध्याय, शिवम शर्मा, सूर्यकांत चतुर्वेदी, विशाल शुक्ला, आशीष त्रिवेदी, प्रिंस दुबे, विवेक अग्निहोत्री, आदित्य शर्मा, लोकेश शर्मा, पंकज तिवारी, अमन मिश्रा, सानू त्रिपाठी आदि गुरु परिवार के सदस्य गणों की विशेष उपस्थिति रहीं ।