उपदेश देना बहुत सरल है
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अमल करना उतना कठिन
कुछ उपदेश ऐसे भी है
उसको मानना है सरल
माता-पिता की नेक सीख
बच्चों पर पड़ता संस्कार
जीवन की पूंजी लेती है।
नित्य सबेरे नया आकर
गुरुओं का उपदेश देता
जीवन जीने की कला
दोस्तो के उपदेश तो
दोनों दिशा में है चलता
संगत गुण महादेव खोड़ी
ज्यादा नही तो थोड़ी-थोड़ी।
संगत भी देता उपदेश है
साथी से भी मिलते संदेश है
काम आए बड़े हमेशा ये
जब उसकी उपयोगिता होए
कुछ उपदेश है हानि पहुंचाते
कुछ समझे कुछ समझ न आते।
मंथरा का उपदेश उजाड़ा
केकई ने मति हारी
भगवान को भी सहना पड़ा
चौदह के बने वन हारी
कृष्ण उपदेश ने थम दामन
गीता उपदेश बना है तारण।
हर उपदेश के महत्व अलग है
जब मिले सच्चा उपदेशक
ले जाये सफलता में शिखर तक
नाना उपदेश मील जीवन मे
मिले अनंत उपदेशक
श्याम सीख लो बात ज्ञान की
उसको परखो बनके साधक।
कवि / लेखक –
श्याम कुमार कोलारे
सामाजिक कार्यकर्ता
चारगांव प्रहलाद, छिन्दवाड़ा (म.प्र.)
#ShyamKumarKolare
