सिवनी : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आज अपना 45वाँ स्थापना दिवस मना रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन के रूप में स्थापित भाजपा ने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और राष्ट्र निर्माण के अपने संकल्प को मजबूती से आगे बढ़ाया है।
ऐतिहासिक स्थापना और विकास यात्रा
6 अप्रैल 1980 को दिल्ली के कोटला शाह मैदान में भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की अध्यक्षता में भाजपा की स्थापना हुई थी।
इसके साथ ही भारतीय राजनीति में एक नए युग की शुरुआत हुई, जिसने कांग्रेस के एकाधिकार, परिवारवाद और तुष्टीकरण की नीतियों को चुनौती दी।
भाजपा की जड़ें भारतीय जनसंघ से जुड़ी हैं, जिसकी स्थापना 21 अक्टूबर 1951 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने की थी।
कश्मीर में धारा 370 के विरोध और राष्ट्रीय अखंडता के लिए संघर्ष करते हुए डॉ. मुखर्जी ने बलिदान दिया।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जनसंघ को सशक्त बनाया, जो बाद में जनता पार्टी का हिस्सा बना और अंततः भाजपा के रूप में उभरा।
आपातकाल से लेकर वर्तमान तक का सफर
1975 के आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में हुए आंदोलन में भाजपा के पूर्ववर्ती संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
1977 में जनता पार्टी के रूप में सत्ता में आए नेताओं ने भ्रष्टाचार और तानाशाही के खिलाफ संघर्ष किया, लेकिन यह गठबंधन अधिक दिन नहीं चला।
अंततः 1980 में भाजपा का जन्म हुआ, जिसने देश को स्थिरता और सशक्त नेतृत्व दिया।
मोदी युग में भाजपा का विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने न केवल केंद्र में बल्कि अधिकांश राज्यों में सरकारें बनाई हैं। राम मंदिर निर्माण, धारा 370 का उन्मूलन, तीन तलाक पर प्रतिबंध, आतंकवाद और भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई, स्वदेशी विकास और नारी शक्ति को सम्मान जैसे मुद्दों पर भाजपा सरकार ने ऐतिहासिक फैसले लिए हैं।
जिला भाजपा कार्यालय प्रभारी ओमप्रकाश तिवारी ने कहा- “भाजपा का गौरवशाली इतिहास जन-आकांक्षाओं और विश्वास का प्रतीक है। हम सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई। देश को विकसित भारत बनाने की दिशा में हम सभी को मिलकर काम करना है।”
भाजपा के इस स्थापना दिवस पर देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें पार्टी के संघर्ष, सिद्धांत और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी।
ओम प्रकाश तिवारी
जिला भाजपा कार्यालय प्रभारी
- Seoni : श्रीमाता राज राजेश्वरी मंदिर में 19 मार्च को होगी मनोकामना कलश स्थापना
- गाँव की सादगी एवं सुखद जीवन की एक पुरानी झलक
- Penchvalley Express : नैनपुर से सिवनी पहुंची पेंचवेली एक्सप्रेस, नगर वासियों ने किया स्वागत
- Seoni News: भिक्षावृत्ति की रोकथाम के उद्देश्य से स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिताऐं आयोजित
- Seoni News : अवैध शराब निर्माण पर कार्यवाही -03 आपराधिक प्रकरण दर्ज
