भोपाल, 18 अप्रैल 2025– मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा 2025 की प्रारंभिक आंसर की जारी कर दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!साथ ही, उम्मीदवारों के लिए उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने हेतु चैलेंज विंडो भी खोल दी गई है। यह भर्ती प्रक्रिया 660 पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है।
परीक्षा की जानकारी
परीक्षा 2 चरणों में 7 मार्च 2025 से 13 अप्रैल 2025 के मध्य आयोजित की गई थी। जिसके बाद 17 अप्रैल को MPESB द्वारा Answer Key Challenge विंडो खोल दी गई है। अभ्यर्थी 17 अप्रैल से 20 अप्रैल 2025 तक अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – https://esb.mp.gov.in/e_default.html
- “MPESB Supervisor Answer Key 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना आवेदन संख्या, TAC Code और जन्म तिथि डाल कर login करें।
- उत्तर कुंजी देखें: आंसर की डाउनलोड करें।
- आपत्ति दर्ज करें: गलत उत्तर का चयन करें और प्रमाणिक दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क भुगतान करें: ऑनलाइन भुगतान करें और रसीद को सुरक्षित रखें।
MPESB ने स्पष्ट किया है कि केवल ऑनलाइन प्रक्रिया से दर्ज की गई आपत्तियों पर विचार किया जाएगा। आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम तैयार किए जाएंगे।
परिणाम
Answer Key Challenge की समीक्षा के बाद अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा। परिणाम मई 2025 के अंत या जून 2025 के प्रारंभ में घोषित होने की संभावना है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
PNST-2022 के परिणामों में देरी : बोर्ड की विश्वसनीयता पर सवाल