सिवनी : माचागोरा बांध से भीमगढ़ पहुंचा पानी, सिवनी विधायक ने सूआखेडा का निरीक्षण किया – Yaksh Prashn
Home » सिवनी : माचागोरा बांध से भीमगढ़ पहुंचा पानी, सिवनी विधायक ने सूआखेडा का निरीक्षण किया

सिवनी : माचागोरा बांध से भीमगढ़ पहुंचा पानी, सिवनी विधायक ने सूआखेडा का निरीक्षण किया

yprashn #yprashnseoni #seoni #seoninews #madhyapradesh #digitalmedia #seoniwale
Share

सिवनी (यक्ष-प्रश्न), 27 अप्रैल 2025 – 19 अप्रैल को सिवनी में व्याप्त जलसंकट के मद्देनजर माचागोरा बांध से पानी छोड़ा गया था, जोकि अब भीमगढ़ डेम पहुंच गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गत दिवस शनिवार को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन के द्वारा सुआखेडा इंटकवेल का निरीक्षण किया गया।

सुगम जलापूर्ति के लिए युद्ध स्तर पर कार्यवाही जारी

मशीनों एवं मानव श्रम का उपयोग कर तेजी से किया जा रहा अप्रोच बनाने का कार्य

सिवनी नगरीय क्षेत्र में सुगम जलापूर्ति की व्यवस्थाओं को लेकर जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर कार्यवाही की जा रही है। तात्कालीन समस्या के निदान के लिए समूह नलजल योजना से नगरपालिका क्षेत्र की जलापूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

छिंदवाड़ा जिले के पेंच व्यपवर्तन परियोजना से पानी लाकर भीमगढ़ डेम के जलस्तर को बढ़ाकर सतत रूप से ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था की जा रही है।

नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा अपने सुआखेडा स्थित इंटेकवेल से अधिक गहराई तक पानी उठाने के लिए अप्रोच केनाल बनाने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। इस कार्य में नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा बांध में गीली मिट्टी की अधिकता होने से मशीनों के साथ-साथ बडी संख्या में मानव श्रम से अप्रोच बनाने का कार्य लगातार किया जा रहा है।

छिंदवाड़ा: माचागोरा बांध से छोड़ा गया पानी, सिवनी जल संकट के मद्देनजर लिया गया निर्णय