Mission Ground – Seoni : मिशन स्कूल ग्राउंड में हाई मास्ट लाइट के लिए भूमिपूजन किया गया – Yaksh Prashn
Home » Seoni : मिशन स्कूल ग्राउंड में हाई मास्ट लाइट के लिए भूमिपूजन किया गया

Seoni : मिशन स्कूल ग्राउंड में हाई मास्ट लाइट के लिए भूमिपूजन किया गया New

Share

Seoni (यक्ष-प्रश्न) 21 मई 2025– सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन के साथियों एवं कार्यकर्ताओं ने क्रिकेट मैदान Mission Ground में हाईमास्ट लाईट का भूमिपूजन किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ज्ञात हो कि बीते माहों पूर्व नगर के बड़ा मिशन स्कूल मैदान (Mission Ground) में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा क्रिकेट प्रेमियों एवं खिलाड़ियों की मांग पर हाईमास्ट लाईट लगाए जाने की स्वीकृति दी गयी थी।

इसी तारतम्य मे विधायक दिनेश राय मुनमुन के निर्देश पर साथियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बड़ा मिशन स्कूल मैदान (Mission Ground) पहुंचकर लगभग 24 लाख लागत के हाईमास्ट लाईट पोल निर्माण कार्य का विधि-विधान से भूमि पूजन कर धरती मां का आव्हान किया।

Seoni: Bhoomi Pujan was done for high mast light in Mission School Ground.
Yaksh Prashn Seoni.
Yaksh Prashn.
Seoni News.
Dinesh Rai Munmun
Narendra Thakur Guddu

इस अवसर श्याममिलन पांडे, नरेन्द्र ठाकुर (पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा), युवराज सिंह राहंगडाले (जिलाध्यक्ष भाजयुमो), घनश्याम बघेल (जिलाध्यक्ष नमोविमं), अभिषेक दुबे (अध्यक्ष भाजपा नगर मंडल), राजू यादव (पार्षद), अहफाज खान, काबिज खान, सुरेन्द्र शेरु माल्या, अखिलेश पांडे, जितेन्द्र ठाकुर (निज सहायक), महेंद्र उईके, संजू यादव, रमेश डहेरिया, राहुल सनोडिया, मोहम्मद जिब्राईल मंसूरी मीडिया प्रभारी सहित इंजीनियर एवं कर्मचारियों की गरिमामय उपस्थिति रही।

Connect Us- Yaksh Prashn

अपनी मौलिक रचना, लेख, विज्ञप्ति अथवा विज्ञापन प्रकाशित करने के लिये हमें मेल करें – yakshprashn1@gmail.com