Seoni (यक्ष-प्रश्न) MPJAP 4 जुलाई 2025- म.प्र.जन अभियान परिषद सिवनी के तत्वाधान में आज परिषद का 29वां स्थापना दिवस, क्षेत्रीय ग्रामीण विकास प्रशिक्षण केंद्र बींझावाडा के सभाकक्ष में स्वैच्छिकता पर्व के रूप मे मनाया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जन अभियान परिषद के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुजीत जैन, स्वदेशी जागरण मंच के विभाग संयोजक सुनील मालू, जलजीवन मिशन के धर्मेन्द्र मिश्रा, प्रशिक्षण संस्थान के विनोद सिंह, रविन्द्र पाल एवं म.प्र.जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक सौरभ शुक्ला प्रमुख उपस्थित रहें।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती पूजन एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सुजीत जैन ने अपने संबोधन में परिषद के कार्यो की प्रशंसा करते हुए कहा कि जन अभियान परिषद संपूर्ण म.प्र.में स्वैच्छिक प्रयासों का एक साझा मंच है। जिससे जुडे असंख्य कार्यकर्ता प्रदेश के विकास में सकारात्मक गतिविधियों में सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहते है और इसके सार्थक परिणाम भी प्राप्त हुए है।
उन्होने उपस्थित प्रतिभागियों से आव्हान किया कि प्रदेश शासन की जन हितैषी कार्यक्रमों और योजनाओं को आम जनता को लाभ पहुंचाने में सहयोग करें तथा प्रदेश के विकास में अपनी सहभागिता निभाए।

Connect Us- Yaksh Prashn
अपनी मौलिक रचना, लेख, विज्ञप्ति अथवा विज्ञापन प्रकाशित करने के लिये हमें मेल करें – yakshprashn1@gmail.com





