सिवनी - विधायक दिनेश राय मुनमुन की अध्यक्षता मे हुआ हितग्राही संवाद कार्यक्रम – Yaksh Prashn
Home » सिवनी – विधायक दिनेश राय मुनमुन की अध्यक्षता मे हुआ हितग्राही संवाद कार्यक्रम

सिवनी – विधायक दिनेश राय मुनमुन की अध्यक्षता मे हुआ हितग्राही संवाद कार्यक्रम

Share

सिवनी:- आज शनिवार, दिनांक 28 अगस्त 2021 को दोपहर 12:30 बजे से आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के पात्र हितग्राहियों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय किश्त का वितरण एवं हितग्राही संवाद कार्यक्रम का आयोजन सिवनी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन की अध्यक्षता मे हुआ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


नगरपालिका के मानस भवन मे आयोजित उक्त कार्यक्रम सिवनी विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन की अध्यक्षता, सांसद श्री डा. ढालसिंह बिसेन के मुख्य आतिथ्य मे हुआ। जिसमें अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम द्वीप प्रज्वलित कर कन्या पूजन के साथ कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। इसके पश्चात श्री दिनेश राय मुनमुन सहित सभी अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। कार्यक्रम मे अतिथियों के संबोधन के पश्चात निर्धारित समय पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के वर्चुअल हितग्राही संवाद कार्यक्रम को देखा व सुना गया।


इस गरिमामय कार्यक्रम मे सर्वश्री श्रीमती आरती शुक्ला पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष, अजय डागोरिया जिला महामंत्री, भाजपा नगराध्यक्ष अभिषेक दुबे, संजय सोनी, एड. विनोद सोनी, अशोक शुक्ला, सुरेश भांगरे, संतोष नगपुरे, अखिलेश खेडीकर, रमेश तिवारी, शब्बीर वारसी, ओमप्रकाश तिवारी, संजू मिश्रा, प्रवीण भारद्वाज, निशांत भारद्वाज, राजा पराते, मनोज मर्दन त्रिवेदी, दिलीप अग्रवाल, राजेश साहू (पूर्व पार्षद), अलकेश रजक (पूर्व पार्षद), सत्यनारायण अग्रवाल, अजय पांडे, स्वदेश अवधवाल, आशीष मानाठाकुर, चंचलेश साहू, अशोक अकेला, मनोज नामदेव, अनूप मिश्रा, उमंग शर्मा, मूलचंद तिवारी, राजू यादव, रानी बघेल, राधेश्याम देशमुख, रत्नेश चौकसे एवं जिला कलेक्टर श्री राहुल हरिदास फटिंग, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री नवनीत पांडे, संतोष तिवारी उपयंत्री, स्वास्थ्य निरीक्षक केके रजक, वंदना मरकाम उपयंत्री, मुकेश चौहान, सतीश कुल्हाडे, कपिल सोनी, संतोष करोसिया, केके तिवारी, महेश सोनी, के नागोतिया तथा नगर के गणमान्य नागरिक गणों की उपस्थिति रही।