सिवनी:- आज दिन- रविवार, दिनांक 29/08/2021 को दोपहर * 1:30 बजे से स्थानीय राशि लान बारापत्थर मे आयोजित डिप्लोमा वितयण कार्यक्रम मे सिवनी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी द्वारा महिलाओं एवं छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के की दिशा मे कार्य करने वाली संस्था ओमकला केन्द्र को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण हेतु 20 सिलाई मशीनें देने की घोषणा की गयी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रोजगारोन्मुखी द्विमासिक निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं एवं छात्राओं को डिप्लोमा वितरण हेतु ओमकला केन्द्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी के मुख्य आतिथ्य मे किया गया। जिसमें अध्यक्षता श्री आलोक दुबे जी जिलाध्यक्ष भाजपा ने किया तथा कार्यक्रम मे वरिष्ठ भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री संतोष अग्रवाल जी, जिला उपाध्यक्ष श्री नरेन्द्र ठाकुर जी, श्री मनोज मर्दन त्रिवेदी जी विशिष्ठ आतिथी रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ मे मां सरस्वती के छाया चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वालित कर पुष्प अर्पित किया गया। इसके पश्चात विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी ने उपस्थित महिलाओं एवं छात्राओं को संबोधित किया। साथ ही कौशल विकास की दिशा मे कार्य करते हुए विभिन्न प्रकार के निशुल्क प्रशिक्षण देने वाली संस्था ओमकला केन्द्र को विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी द्वारा महिलाओं एवं छात्राओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने हेतु 20 सिलाई मशीनें प्रदान करने की घोषणा की गई। इस दौरान श्री दिनेश राय मुनमुन जी सहित समस्त अतिथियों के करकमलों से डिप्लोमा का वितरण किया गया।

इस गरिमामय अवसर पर सर्वश्री प्रहलाद पटेल जी कोनियापार, रामलाल राय जी, राजू यादव जी, हरिओम सोनी जी, श्रीमती साक्षी सोनी जी संचालिका ओमकला केन्द्र सिवनी, अजीत कुमार जापानी जैन जी, जितेन्द्र ठाकुर जी निज सहायक, मो. जिब्राईल मंसूरी मीडिया प्रभारी एवं बडी संख्या मे प्रशिक्षण प्राप्त महिलाएं एवं छात्राओं की गरिमापूर्ण उपस्थिति रही।
