मप्र- मध्य प्रदेश के शासकीय और अशासकीय संस्थानों में D.El.Ed. प्रथम वर्ष और 8 शासकीय शिक्षा महाविद्यालयों में संचालित M.Ed. पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 5 सितंबर 2021 है। M.Ed. पाठ्यक्रम में उपलब्ध कुल 340 सीटों में से 50 % सीट शिक्षकों के लिए और 50 % सीट सामान्य छात्रों के लिए उपलब्ध है। माध्यमिक शिक्षा मण्डल से संबद्धता प्राप्त 44 शासकीय और 696 अशासकीय महाविद्यालयों में D.El.Ed. (द्विवर्षीय) पाठ्यक्रम में कुल 48 हजार 140 सीटस् पर ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया संचालित है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थी https://rsk.mponline.gov.in/ पर ऑनलाइन पंजीयन और संस्थान चयन की कार्यवाही कर सकते हैं। आवश्यक शैक्षणिक अर्हता, संस्थानों की सूची और अन्य आवश्यक विवरण भी इस पोर्टल पर उपलब्ध है। प्रवेश के लिए एम.पी.ऑनलाईन पोर्टल पर पंजीयन और संस्थान चयन करना आवश्यक है।

- Seoni : श्रीमाता राज राजेश्वरी मंदिर में 19 मार्च को होगी मनोकामना कलश स्थापना
- गाँव की सादगी एवं सुखद जीवन की एक पुरानी झलक
- Penchvalley Express : नैनपुर से सिवनी पहुंची पेंचवेली एक्सप्रेस, नगर वासियों ने किया स्वागत
- Seoni News: भिक्षावृत्ति की रोकथाम के उद्देश्य से स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिताऐं आयोजित
- Seoni News : अवैध शराब निर्माण पर कार्यवाही -03 आपराधिक प्रकरण दर्ज
