सिवनी - नेहरु युवा केन्द्र द्वारा चलाया जा रहा पोषण अभियान – Yaksh Prashn – NYK
Home » सिवनी – नेहरु युवा केन्द्र द्वारा चलाया जा रहा पोषण अभियान

सिवनी – नेहरु युवा केन्द्र द्वारा चलाया जा रहा पोषण अभियान

Share

सिवनी – शासन द्वारा विगत माह से लगातार पोषण अभियान के तहत जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में नेहरु युवा केन्द्र सिवनी द्वारा निरंतर पोषण अभियान के तहत कार्यक्रम किया जा रहा है। कल दिनाँक 8 सितंबर को विकास खंड बरघाट के आंगनवाड़ी केंद्र में पोषण जागरूकता के लिए कार्यक्रम किया गया।जिसमे राष्ट्रीय युवा स्वयंसेविका सुषमा पवार एवं अन्न महिला मंडल द्वारा किशोरी बालिकाओं और महिलाओं को पोष्टिक पोषण आहार और वह हमारे जीवन के लिए कितना उपयोगी है यह जानकारी दी गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसी कड़ी में आज आंगनबाड़ी भवन बागडोंगरी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व एन वाय व्ही अंचल तुरकर एवं ग्रामीण महिलाओं और बच्चों की उपस्थिति में पोषण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं एवं बच्चों को पोषण के बारे में जानकारी दी गई ।