विधायक दिनेश राय नगर विकास अमृत योजना की बैठक मे सम्मलित हुए – Yaksh Prashn
Home » विधायक दिनेश राय नगर विकास अमृत योजना की बैठक मे सम्मलित हुए

विधायक दिनेश राय नगर विकास अमृत योजना की बैठक मे सम्मलित हुए

Share

सिवनी:- आज दिन गुरुवार, दिनांक 16/09/2021 को प्रातः 11:00 बजे से प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत आयोजित मछुआरों की कार्यशाला मे सिवनी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी सम्मलित हुए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नगर बारापत्थर स्थित राशि लान मे राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम एवं मत्स्यपालन विभाग, मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता पर मछुआरों की कार्यशाला मे सांसद श्री डा. ढालसिंह बिसेन, सिवनी विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन जी अतिथि के रुप मे सम्मलित हुए। जहां पर श्री दिनेश राय मुनमुन जी सहित समस्त अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कर उपस्थित जनों संबोधित किया। इसके पूर्व विभागीय अधिकारियों द्वारा आतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस दौरान उप संचालक श्री मरावी जी, अपर कलेक्टर सुश्री सुनीता खंडाईत जी एवं मछुआ समिति के सदस्य व मछुआरे गण आदि की गरिमापूर्ण उपस्थिति रही।

इसके पश्चात विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी जबलपुर रोड पर स्थित वाटिका सेलिब्रेशन मे उप संचालक नगर तथा ग्राम निवेश द्वारा आयोजित सिवनी नगर विकास अमृत योजना 2035 दावा आपत्ति की बैठक सम्मलित हुए। इस दौरान सांसद श्री डा. ढालसिंह बिसेन जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन जी, कलेक्टर श्री डा. राहुल हरिदास फटिंग जी, एसडीएम श्री अंकुर मेश्राम जी, तहसीलदार श्री , सीएमओ श्री नवनीत पांडे जी, श्री सुजीत जैन जी, श्री संजू मिश्रा जी, सरपंच श्री रामकिशोर यादव जी, सरपंच श्री निरंजन बघेल जी, शहर एवं ग्राम निवेश अधिकारी श्री आर. के. पांडे जी, सहायक अधिकारी श्री विनोद परस्ते जी आदि अनेक सम्मानीय जनों की गरिमामय उपस्थिति रही।