
सिवनी:- आज दिन शनिवार, दिनांक 02 अक्टूबर 2021 को सदभावना गोल्ड कप फुटबाल प्रतियोगिता 2021 का समापन समारोह सिवनी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी के मुख्य आतिथ्य मे हुआ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!स्थानीय पालीटेक्निक मैदान मे सदभाव ग्रुप के तत्वावधान मे आयोजित सदभावना गोल्ड कप फुटबाल प्रतियोगिता का समापन समारोह विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन के मुख्य आतिथ्य मे हुआ। जहां कार्यक्रम मे पहुंचने पर आयोजन समिति सदस्यों द्वारा पुष्प गुच्छ देकर आपका स्वागत किया गया।
इसके पश्चात विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन सहित समस्त अतिथि गणों ने मध्य मैदान पर फायनल मुकाबला खेलने वाली टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर हौंसला बढाया।
इस अवसर पर श्री राजा बघेल, श्री संतोष (नानू) पंजवानी, श्री विपिन शर्मा, श्री काबिज खान, श्री नंदन श्रीवास्त्री, श्री करमसिंह बघेल, श्री श्याममिलन पांडे, श्री इरफान खान, श्री मुकेश चीकू सक्सेना, शैलेष सक्सेना, श्री सारिक खान, खिलाड़ी गण एवं खेल प्रेमियों की गरिमापूर्ण उपस्थिति रही।


