विधायक दिनेश राय मुनमुन ने अज्ञात दिवंगतों की शांति के लिए किया तर्पण – Yaksh Prashn
Home » विधायक दिनेश राय मुनमुन ने अज्ञात दिवंगतों की शांति के लिए किया तर्पण

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने अज्ञात दिवंगतों की शांति के लिए किया तर्पण

Share

सिवनी:- आज दिन बुधवार, दिनांक 06 अक्टूबर 2021 को प्रातः 08:00 बजे बैनगंगा घाट लखनवाडा मे सिवनी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन द्वारा वसुधैव कुटुंबकम् की भावना को चरितार्थ करते हुए अज्ञात दिवंगतों की शांति के लिए तर्पण किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन द्वारा कोरोना काल के दौरान दिवंगत हुए 25 अज्ञात व्यक्तियों की शांति के लिए लखनवाडा घाट मे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ तर्पण किया गया।

पूर्व समय में जिनकी अस्थियों का संचय कर श्री राय के द्वारा पूर्ण विधि विधान से पवित्र बैनगंगा मे विसर्जन किया गया था। इसके पश्चात गीता पाठ एवं मां बैनगंगा की महाआरती की गयी।

विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन द्वारा किये गये तर्पण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्री आलोक दुबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री संतोष अग्रवाल, श्री नरेन्द्र गुड्डू ठाकुर, श्री नितेन्द्र गुड्डू बघेल भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष लखनवाडा, श्री संजय सोनी नगर अध्यक्ष उत्तर, अभिषेक दुबे नगर अध्यक्ष दक्षिण, श्री श्याममिलन पांडे, श्री अखिलेश खेडीकर, श्री अजय पांडे, विधायक प्रतिनिधि श्री सतीश दुबे, श्री कपिल पांडे, श्री नरेन्द्र टांक, श्री कमल अग्रवाल, श्री दिनेश बघेल, मंडल महामंत्री श्री बेनीराम चंद्रवंशी, श्री विनोद यादव, श्री पापे चौरसिया, श्री प्रशांत तिवारी, श्री राजकुमार बामनिया, श्री नितेश सनोडिया, श्री शिव सनोडिया, श्री राज पटेल, श्री विनय बघेल, श्री सेतू बघेल, श्री सचिन ठाकुर, श्री सूर्यकांत चतुर्वेदी, श्री शिवम शर्मा, श्री विशाल शुक्ला, श्री सत्यम मिश्रा, श्री प्रवीण दुबे, श्री संकल्प शुक्ला, श्री नरेशगिरी गोस्वामी, श्री महेश सूर्यवंशी, निज सहायक श्री जितेन्द्र ठाकुर, सहित अनेकों भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं व आमजनों की उपस्थिति रही।