सिवनी: धान खरीदी घोटाले में EOW ने दर्ज किया आपराधिक मामला – Yaksh Prashn
Home » सिवनी: धान खरीदी घोटाले में EOW ने दर्ज किया आपराधिक मामला

सिवनी: धान खरीदी घोटाले में EOW ने दर्ज किया आपराधिक मामला

Seoni
Share

सिवनी शंकुतला देवी राइस मिल के खिलाफ EOW ने आपराधिक मामला दर्ज किया

सिवनी [25 मार्च 2025]- जबलपुर पुलिस अधीक्षक, आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) जबलपुर ने शकुंतला देवी राइस मिल, भुरकलखापा (जिला सिवनी) के खिलाफ शासकीय धान की मिलिंग और धान उत्पादन में अनियमितता के आरोपों की जांच के बाद आपराधिक मामला दर्ज किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जांच के दौरान वर्ष 2024-25 के लिए मिलिंग हेतु प्राप्त धान में 3184 क्विंटल धान/चावल की कमी पाई गई।

इसके अतिरिक्त, मिल में हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, बिहार, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और उड़ीसा से लाई गई 4594 बोरियों में 2297 क्विंटल चावल मिला।

वहीं, बालाघाट जिले की राइस मिल से 28,590 किलोग्राम चावल से भरा वाहन भी बरामद किया गया।

मिल मालिक आशीष अग्रवाल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता 2023 की धारा 316(5) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी गई है।