सिवानी : कलेक्टर संस्कृति जैन ने ओलम्पियाड प्रतियोगिता में चयनित बच्चों को किया सम्मानित – Yaksh Prashn
Home » सिवानी : कलेक्टर संस्कृति जैन ने ओलम्पियाड प्रतियोगिता में चयनित बच्चों को किया सम्मानित

सिवानी : कलेक्टर संस्कृति जैन ने ओलम्पियाड प्रतियोगिता में चयनित बच्चों को किया सम्मानित

Share

सिवनी:- सत्र 2024-25 में जिला स्तरीय ओलम्पियाड प्रतियोगिता में चयनित छात्रों का सम्मान समारोह गत दिवस कलेक्टर सभाकक्ष सिवनी में आयोजित किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस कार्यक्रम में कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पवार नवजीवन विजय की उपस्थिति रही।

सम्मान समारोह में भागीदारी-

जिला परियोजना समन्वयक, जिला शिक्षा केंद्र सिवनी के अनुसार, कार्यक्रम में कक्षा 2 से 8 तक के 32 चयनित छात्रों, उनके अभिभावकों और मार्गदर्शक शिक्षकों ने भाग लिया।

चयनित बच्चों को ट्रैक सूट, टोपी, बैग, पानी की बोतल, टिफिन, ज्योमेट्री बॉक्स, प्रतीक चिन्ह और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। मार्गदर्शक शिक्षकों को भी प्रतीक चिन्ह और प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए।

बच्चों से संवाद और प्रेरणा-

बच्चों ने कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन से पर्यावरण और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में सवाल पूछे, जिनका उन्होंने सहजता और सटीकता से उत्तर दिया।

सुश्री जैन ने बच्चों और अभिभावकों को मोबाइल के अधिक उपयोग से होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों के बारे में बताया और कठिन परिश्रम के महत्व पर जोर दिया।

पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा-

कलेक्टर सुश्री जैन ने बच्चों और उनके परिवारों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने समझाया कि पर्यावरण की रक्षा और सतत प्रयासों से ही आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है।

इस सम्मान समारोह ने बच्चों को नई ऊर्जा और प्रेरणा दी और उनके अभिभावकों और शिक्षकों के योगदान की भी सराहना की गई।