सिवनी : हिंदू नववर्ष पर निकलेगी भव्य वाहन रैली – Yaksh Prashn
Home » सिवनी : हिंदू नववर्ष पर निकलेगी भव्य वाहन रैली

सिवनी : हिंदू नववर्ष पर निकलेगी भव्य वाहन रैली

Share

सिवनी– भगवान शिव की पावन नगरी, सिवनी में प्रतिवर्ष हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली भव्य वाहन रैली इस वर्ष भी दिनाँक 30 मार्च 2025, दिन- रविवार को निकाली जाएगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यह रैली प्रातः 10 बजे पॉलिटेक्निक कॉलेज से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए समापन स्थल पर सम्पन्न होगी।

आयोजन समिति द्वारा समस्त सनातनी बंधुओं एवं मातृ शक्ति को रैली में सादर आमंत्रित किया गया है। साथ ही, सभी से यह अपील की गई है कि अपने मित्र, स्नेही स्वजन और परिवारजनों सहित रैली में सम्मिलित होकर इसे भव्य रूप देने में सहयोग प्रदान करें।

एकत्रीकरण-

  • दिनाँक- 30/03/2025, दिन- रविवार 
  • समय- सुबह 10: बजे से प्रारंभ
  • स्थान- पालीटेक्निक कॉलेज मैदान सिवनी