सिवनी : वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ नव संवत्सर के प्रथम सूर्य का स्वागत – Yaksh Prashn
Home » सिवनी : वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ नव संवत्सर के प्रथम सूर्य का स्वागत

सिवनी : वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ नव संवत्सर के प्रथम सूर्य का स्वागत

Visha Geeta Pratishthanam Seoni
Share

विक्रम संवत् 2082 का भव्य स्वागत

सिवनी, 30 मार्च 2025- चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के शुभ अवसर पर विश्व गीता प्रतिष्ठानम् सिवनी द्वारा वैनगंगा घाट लखनवाड़ा में विक्रम संवत्सर अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर नवसंवत्सर 2082 का स्वागत किया।

सिवनी में आयोजित हुआ विशेष समारोह

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 6 बजे स्वस्तिवाचन मंगल पाठ के साथ किया गया। तत्पश्चात हैमाद्रि संकल्प, शंखनाद, भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य दान अर्पित किया गया।

Visha Geeta Pratishthanam Seoni

इसके पश्चात सूर्य उपस्थान व भगवान सूर्य के द्वादश नाम द्वारा अभिनंदन कर ब्रह्म नाद किया गया।

कार्यक्रम में तिलक वंदन व पुष्प गुच्छ भेंट कर माननीय अतिथि गणों का स्वागत किया गया।

साथ ही समस्त उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा श्रीमद्भगवद्गीता के पंद्रहवें अध्याय “पुरुषोत्तम योग” का पाठ किया गया। तत्पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आरती कर पुष्पांजलि समर्पित की गई।

जिसके बाद उपस्थित जनों द्वारा सभी को नव संवत्सर की शुभकामनाएं देते हुए, प्रसाद वितरण किया गया।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में घनश्याम प्रसाद दुबे (जिला संयोजक, विश्व गीता प्रतिष्ठानम्) द्वारा कार्यक्रम को भव्यता व सफलता प्रदान करने के लिए उपस्थित श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन ओम प्रकाश शर्मा (सप्तोत्सव प्रमुख) द्वारा किया गया।

विशेष सहयोग

कार्यक्रम को सफल बनाने में विश्व गीता प्रतिष्ठानम् के सदस्य गण, जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, खेल विभाग, नगर पालिका, ग्राम पंचायत लखनवाड़ा आदि की विशेष भूमिका रहीं।

गरिमामय उपस्थित

कार्यक्रम में एस एस कुमरे (जिला शिक्षा अधिकारी), आर पी पाटिल (सहायक संचालक), राकेश रंजन मेहता (सहायक संचालक), श्रीमती मनु धुर्वे (जिला खेल अधिकारी), सौरभ शुक्ला (जिला समन्वयक, जन अभियान), घनश्याम प्रसाद दुबे (जिला संयोजक), ओम प्रकाश शर्मा, प्रमोद कुमार तिवारी, जगदीश प्रसाद मालवी, अश्विनी तिवारी, राकेश जैसवाल, गणेश कुमार वर्मा, श्रीमती गीता दुबे, श्रीमती रमा वर्मा, श्रीमती अन्नू सोनी, सूर्यकांत चतुर्वेदी (जिला युवा प्रमुख), सलिल तिवारी, प्रफुल्ल तिवारी, शौर्य राज शर्मा, पार्थ तिवारी आदि विश्व गीता प्रतिष्ठानम् सिवनी के सदस्य गण, विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य एवं शिक्षकगण, अधिकारी- कर्मचारी गण एवं जिले के गणमान्य नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति रहीं।