Seoni (यक्ष-प्रश्न) मुंगवानी, 4 मई 2025– “अहमता और ममता से बंधकर , मनुष्य दुखी होता है। भागवत कथा श्रवण से दुष्ट प्रेत योनि को भी मोक्ष प्राप्त हो जाता है “।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उक्त आश्य के प्रेरक उदगार, ग्राम मंगवानी खुर्द के प्रतिष्ठित तिवारी परिवार द्वारा सप्त दिवसीय 4 मई से 11 मई तक आयोजित श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव के प्रथम दिवस पर, कथा व्यास पंडित दिव्यांशु जी महाराज के मुखारविंद से प्रकाशित हुए।
आज प्रथम दिवस पर प्रात: 9:00 बजे भव्य और दिव्या शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा के पश्चात विधि विधान से देवी देवताओं का पूजन अर्चन आवाहन किया गया।
मंगवानी खुर्द के प्रतिष्ठित तिवारी परिवार के पूर्वज ब्रह्मलीन पंडित नारायण प्रसाद तिवारी, श्रीमती कुंदकली बाई तिवारी तथा स्वर्गीय वेदप्रकाश तिवारी की स्मृति में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव के प्रथम दिवस पर, कथा प्रसंग की भूमिका सृजन करते हुए कथा व्यास दिव्यांशु जी ने कथा महात्म्य सुनते हुए कहा कि-
“भागवत कथा वेदों का सार है। जन्म-जन्मांतर के पुण्य उदय होने पर, कथा आयोजन करने, कथा कहने और श्रवण करने का अवसर प्राप्त होता है।
Seoni : श्रीमद्भागवत परमात्मा का शब्द रूपी विग्रह है
आपश्री ने भक्ति, ज्ञान और वैराग्य की कथा नैमिषारण्य तीर्थ में सनकादिक मुनियों द्वारा आयोजित कथा में सूत जी महाराज के दिव्य उपदेश का वृतांत विस्तार से सुनते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत परमात्मा का शब्द रूपी विग्रह है। यह वेद सम्मत भगवान् वेदव्यास द्वारा रचित ग्रंथ है।
कथा प्रसंग को आगे बढ़ाते हुए कथा व्यास जी ने नारद जी द्वारा हरिद्वार में आयोजित सप्त दिवसीय कथा का सार सुनाते हुए, ब्राह्मण आत्मदेव, धुंधली के पुत्र गोकर्ण तथा धुंधकारी की कथा सुनाया।
इस कथा का आध्यात्मिक निरूपण करते हुए आप श्री ने कहा कि, जहां कथा होती है वहां भक्ति सबके हृदय में विराजमान होकर ज्ञान और वैराग्य जागृत हो जाते हैं।
गोकर्ण के दिव्या उपदेशों को लौकिक दृष्टांत के माध्यम से सरल भाषा में समझाते हुए आप श्री ने सत्संग की महिमा बताया।
संगीत विशारद कथा व्यास दिव्यांशु जी महाराज ने भागवत कथा में कीर्तन, गायन, वादन तथा नृत्य का महत्व प्रतिपादित करते हुए, राग मालकोश पर रचित अलौकिक कीर्तन की प्रस्तुति से श्रोताओं को भक्ति रस का पान कराया।
आज कथा प्रसंग के प्रथम दिवस आयोजक तिवारी परिवार के स्वजनों के साथ ही आसपास के गांव के कथा रसिक सैकड़ो श्रद्धालु नर नारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
आगामी 11 मई तक प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक मंगवानी खुर्द (Seoni) में चल रही भागवत कथा में समस्त श्रद्धालु जनों से कथा श्रवण का पुण्य लाभ अर्जित करने का विनम्र आग्रह है।
संकलन- ओम प्रकाश तिवारी (Seoni)
Connect Us- Yaksh Prashn
अपनी मौलिक रचना, लेख, विज्ञप्ति अथवा विज्ञापन प्रकाशित करने के लिये हमें मेल करें – yakshprashn1@gmail.com





