BJP Seoni : नगर दक्षिण मंडल- सिवनी “विकसित भारत संकल्प सभा” सफलतापूर्वक सम्पन्न – Yaksh Prashn
Home » BJP Seoni : नगर दक्षिण मंडल- सिवनी “विकसित भारत संकल्प सभा” सफलतापूर्वक सम्पन्न

BJP Seoni : नगर दक्षिण मंडल- सिवनी “विकसित भारत संकल्प सभा” सफलतापूर्वक सम्पन्न

BJP Seoni, Yaksh Prashn Yaksh Prashn Seoni Seoni News Madhya Pradesh Seoni
Share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 11 वर्षों का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों को साकार करने वाला रहा :- मीना बिसेन

Seoni (यक्ष-प्रश्न) 19 जून 2025, BJP Seoni भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार के सफलतम 11 वर्षों के पूर्ण होने के अवसर पर “संकल्प से सिद्धि – विकसित भारत” विषय पर आधारित “विकसित भारत संकल्प सभा” का आयोजन नगर दक्षिण मंडल, भाजपा सिवनी द्वारा स्थानीय भाजपा कार्यालय में किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा (BJP Seoni) जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन द्वारा की गई। उन्होंने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जिसकी शक्ति जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प में निहित है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में हुए व्यापक परिवर्तन और सर्वांगीण विकास को रेखांकित किया।

सभा के कार्यक्रम प्रभारी प्रेम तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती का मूल आधार उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। संगठन ने हर लक्ष्य को कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता के बल पर सफलतापूर्वक प्राप्त किया है।

भाजयुमो जिला अध्यक्ष युवराज रहंगडाले ने अपने उद्बोधन में आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को मंडल स्तर पर सफल बनाने का आह्वान किया तथा योग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक दुबे ने कहा कि भाजपा नगर दक्षिण मंडल के कार्यकर्ता सदैव संकल्पबद्ध रहते हैं। उन्होंने आगामी सुभाष वार्ड के मध्यावधि चुनाव में ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर प्रमुख पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से संतोष अग्रवाल (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), आनंद शर्मा (जिला उपाध्यक्ष), संजीव मिश्रा (जिला मंत्री), श्रीमती निर्मला ठाकुर (जिला मंत्री), किरत सिंह बघेल (पूर्व जिला अध्यक्ष), राजेश त्रिवेदी (पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष), श्रीमती पार्वती जंघेला (पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष), सुरेश भांगरे, गोपाल पवमे, रमेश तिवारी सहित सभी मंडल के कार्यकर्ता, बूथ अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, मातृशक्ति व देव दुर्लभ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन पार्षद एवं उपाध्यक्ष राजेश (राजू) यादव ने प्रभावी रूप से किया। अंत में, नगर युवा मोर्चा अध्यक्ष ऋषभ चौरसिया ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

Connect Us- Yaksh Prashn

अपनी मौलिक रचना, लेख, विज्ञप्ति अथवा विज्ञापन प्रकाशित करने के लिये हमें मेल करें – yakshprashn1@gmail.com