Penchvalley Express : नैनपुर से सिवनी पहुंची पेंचवेली एक्सप्रेस, नगर वासियों ने किया स्वागत – Yaksh Prashn
Home » Penchvalley Express : नैनपुर से सिवनी पहुंची पेंचवेली एक्सप्रेस, नगर वासियों ने किया स्वागत

Penchvalley Express : नैनपुर से सिवनी पहुंची पेंचवेली एक्सप्रेस, नगर वासियों ने किया स्वागत

Share

Seoni (यक्ष-प्रश्न)/ Penchvalley Express 15 जुलाई 2025– पिछले माह Railway Board द्वारा इंदौर (Indoor) से चलकर सिवनी (Seoni) तक आने वाली पेंचवेली एक्सप्रेस (19343/19344) के नैनपुर जंक्शन तक विस्तार के लिए पत्र जारी किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Penchvalley ExpressYaksh Prashn Seoni Yaksh Prashn

आज 14 जुलाई को नैनपुर रेलवे स्टेशन से गाड़ी संख्या 19344 छिंदवाड़ा-इंदौर पेंचवेली एक्सप्रेस (Penchvalley Express) के विस्तारित सेवा को मध्यप्रदेश शासन कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, लोक सभा सांसद डॉ फग्गन सिंह कुलस्ते, बालाघाट सिवनी लोकसभा सांसद श्रीमती भारती पारधी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, डीआरएम श्री दीपक गुप्ता,साउथ वेस्ट रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी,कर्मचारी और बड़ी संख्या में नगर के नागरिकगण उपस्थित रहे।

नैनपुर जंक्शन से होकर पेंचवेली एक्सप्रेस (Penchvalley Express) रात 8 बजे सिवनी पहुंची जहां सिवनी नगर वासियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। पेंचवेली एक्सप्रेस को सिवनी से चलाने के लिए लंबे समय से मांग की जा रही थी, ट्रेन के सिवनी पहुंचने पर लोगों में उत्साह देखने को मिला।

Penchvalley Express: Penchvalley Express reached Seoni from Nainpur, welcomed by the city residentsPenchvalley ExpressYaksh Prashn Seoni

आज से निर्धारित समय पर नैनपुर, केवलारी, सिवनी, छिंदवाड़ा से होकर इंदौर तक ट्रेन का परिचालन किया जायेगा।

Connect Us- Yaksh Prashn

अपनी मौलिक रचना, लेख, विज्ञप्ति अथवा विज्ञापन प्रकाशित करने के लिये हमें मेल करें – yakshprashn1@gmail.com