विधायक दिनेश राय मुनमुन ने दिव्यांग बिटिया के लिए दी व्हीलचेयर – Yaksh Prashn
Home » विधायक दिनेश राय मुनमुन ने दिव्यांग बिटिया के लिए दी व्हीलचेयर

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने दिव्यांग बिटिया के लिए दी व्हीलचेयर

Dinesh rai munmun
Share


सिवनी:- आज दिन- शनिवार, दिनांक 17/07/2021 को दोपहर 12:30 बजे सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी ने दिव्यांग बिटिया के लिए पिता अब्दुल्ला को व्हीलचेयर प्रदान किया।
सिवनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत व ग्राम बिठली निवासी निर्धन 73 वर्षीय बुजुर्ग श्री अब्दुल्ला द्वारा अपनी 24 वर्षीय दिव्यांग बेटी के पास व्हीलचेयर नही होने से चलने फिरने मे हो रही परेशानी के संबंध मे विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी से मदद किये जाने की बात कही गयी। जिसपर विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी ने अपने कार्यालय मे फोन कर स्टाफ से बुजुर्ग को दिव्यांग बिटिया के लिए व्हीलचेयर प्रदान करने के निर्देश दिये गये। जिस पर प्राप्त निर्देश पर अमल करते हुए स्टाफ द्वारा बारापत्थर स्थित विधायक कार्यालय से दिव्यांग निशाद बी के बुजुर्ग पिता श्री अब्दुल्ला को व्हीलचेयर प्रदान की गयी।
इस अवसर पर सर्वश्री जितेन्द्र ठाकुर जी निज सहायक, प्रतिनिधि सतीश दुबे जी, कार्यालय सहायक देवेन्द्र राठौर जी, प्रदीप रजक जी एवं मोहम्मद जिब्राईल मंसूरी मीडिया प्रभारी उपस्थित थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!