राहुल गांधी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ NSUI ने FIR और गिरफ्तारी की रखी मांग – Yaksh Prashn
Home » राहुल गांधी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ NSUI ने FIR और गिरफ्तारी की रखी मांग

राहुल गांधी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ NSUI ने FIR और गिरफ्तारी की रखी मांग

Share

सिवनी – NSUI जिला अध्यक्ष ऋषभ ठाकुर द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि 7 अगस्त की रात्रि शिवा ठाकुर बारापत्थर निवासी युवक द्वारा कांग्रेश के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर सोशल मीडिया पर अशोभनीय टिप्पड़ी की गई। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वायनाड लोकसभा से सांसद राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट टेम्परेरी रूप से ससपेंड किया गया था, इस वजह से राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट से देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा की जीत पर पोस्ट अपलोड नहीं कि जा सकी लेकिन फ़ेसबुक के माध्यम से उन्होंने पोस्ट करके नीरज चोपड़ा की बधाई दी थी। लेकिन शिवा ठाकुर ने राहुल गांधी के खिलाफ बेहद ही आपत्तिजनक अमर्यादित शब्दों का उपयोग किया है एवं सार्वजनिक रूप से उनको अपमानित करने का कार्य किया है । NSUI के द्वारा बताया गया कि यह युवक लगातार ऐसी भड़काऊ पोस्ट फेसबुक पर करते रहता है लेकिन अभी तक इसके ऊपर कार्यवाही नहीं हुई है। अत: NSUI द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ ऐसी अमर्यादित टिप्पणी करने वाले युवक शिवा ठाकुर के खिलाफ FIR एवं तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


इस दौरान NSUI जिलाध्यक्ष ऋषभ सिंह ठाकुर, NSUI विधानसभा अध्यक्ष संजय नामदेव, साहिल मेहरा, अभिषेक मालवीय एवं रोहित सतनामी उपस्तिथ रहे ।